नायब सरकार की बड़ी सौगात! कैंसर मरीजों के लिए आएगी अत्याधुनिक PET-CT मशीन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कैंसर मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में अंबाला कैंसर…

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कैंसर मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में अंबाला कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक PET-CT स्कैन मशीन स्थापित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कैंसर मरीजों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा उपलब्ध कराने, डिजिटल तकनीक आधारित PET-CT स्कैन मशीन स्थापित करने और यह सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के मरीजों को महंगी जांच के लिए दूसरे राज्यों या निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर टेंडर की सभी शर्तें तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की जाएं, ताकि मशीन की स्थापना की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने और सभी औपचारिकताएं तय समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। सरकार का मानना है कि इस सुविधा के शुरू होने से हरियाणा के कैंसर मरीजों को समय पर, सस्ती और आधुनिक जांच उपलब्ध हो सकेगी, जिससे इलाज की गुणवत्ता और सफलता दर में भी सुधार आएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड अब केवल धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह देश के सबसे पसंदीदा औद्योगिक गंतव्यों में से एक बनकर उभर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई उद्योग-अनुकूल नीतियों,…
त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस
चंडीगढ़। त्योहारों के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में स्थायी या अस्थायी आधार पर लगे नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15 हजार रुपये…
सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय…
सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
चंडीगढ़: वैश्विक निवेश मानचित्र पर हरियाणा की पहचान को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सिंगापुर यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान, विभिन्न कंपनियों और…
