24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च हुआ Jio का New Year धमाका प्लान, सालभर नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

Reliance Jio ने नए साल से पहले Happy New Year 2026 ऑफर के तहत नए prepaid recharge plans लॉन्च कर दिए हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G, OTT सब्सक्रिप्शन और एआई सर्विस जैसे Google Gemini Pro शामिल किए गए हैं. कंपनी ने एक…

24GhanteOnline
December 17, 2025
2 min read

Reliance Jio ने नए साल से पहले Happy New Year 2026 ऑफर के तहत नए prepaid recharge plans लॉन्च कर दिए हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G, OTT सब्सक्रिप्शन और एआई सर्विस जैसे Google Gemini Pro शामिल किए गए हैं. कंपनी ने एक सालाना और दो मंथली प्लान्स पेश किए हैं, जो अलग-अलग यूजर जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं. ये सभी प्लान Jio website, MyJio app और अन्य recharge platforms पर उपलब्ध हैं.
Hero Annual Recharge Plan: सालाना प्लान

Jio का Hero Annual Recharge plan 3,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी वैलिडिटी पूरे 12 महीने की है. इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं. यानी कि इस प्लान को एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको पूरे 365 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन नहीं करने पड़ेगी. इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी खासियत Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस है, जिसकी वैल्यू Jio के मुताबिक 35,100 रुपये से ज्यादा बताई गई है. ज्यादा डाटा यूज करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान सबसे किफायती माना जा सकता है.

Super Celebration Monthly Plan में OTT की भरमार


500 रुपये की कीमत वाला सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2GB डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान में YouTube प्रीमियम, JioHotstar, Amazon Prime Video, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, डिस्कवरी+, Sun NXT, फैनकोड और कई क्षेत्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है. इसके साथ Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जो इसे कंटेंट और AI पसंद करने वाले पॉपुलर के लिए खास बनाता है.

103 रुपये वाला Flexi Pack किसके लिए है


Jio का सबसे सस्ता हैप्पी न्यू ईयर 2026 फ्लेक्सी पैक 103 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ लॉन्च हुआ है। रोज 5GB डेटा मिलता है, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस का फायदा लेकर कंपनी ने इसमें साफा जानकारी नहीं दी है. इस प्लान में Gemini Pro शामिल नहीं है, लेकिन ग्राहक हिंदी, अंतर्राष्ट्रीय या क्षेत्रीय मनोरंजन पैक में से एक चुन सकते हैं. यह प्लान सेकेंडरी सिम या सीमित उपयोग वाले ग्राहकों के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जा सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…