24 घण्टे ऑनलाइन

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, कल लेंगी शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) होंगी। विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान कर दिया गया है। वह शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) होंगी। विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान कर दिया गया है। वह शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। कल दोपहर रामलीला मैदान में वह सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगी।

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पहली बार की विधायक हैं। उन्होंने शालीमारबाग सीट से 29 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। अब तक सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम पर विधायकों ने सहमति की मुहर लगाई।

8 फरवरी को भाजपा की जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। रेस में करीब एक दर्जन नेताओं के नाम गिनाए जा रहे थे।

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा का CM


27 साल बाद भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका मिला है। इससे 1993 से 1998 तक राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार थी। लेकिन तब 5 साल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने की नौबत आ गई थी। क्रमश: मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज को सीएम की कुर्सी पर बिठाया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।