24 घण्टे ऑनलाइन

रेखा गुप्ता ने रच दिया इतिहास, दिल्ली की चौथी महिला CM के तौर पर ली शपथ

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में पद की शपथ ली। यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि…

24GhanteOnline
February 20, 2025
1 min read

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में पद की शपथ ली। यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था। रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं।

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली के स्पीकर का ऐलान, ये होंगे डिप्टी स्पीकर


रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज ने भी शपथ ली।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।