डार्क सर्कल्स को दूर करेंगे ये आसान टिप्स
आंखें कुदरत का दिया अनमोल तोहफा है, इन से हम दुनिया की खूबसूरती का अवलोकन करते हैं, मगर आजकल की भागती दौडती जिंदगी की थकान और बढती उम्र में होने वाले बदलाव के कारण खूबसूरती को निहारने वाली इन आंखों की कशिश फीकी पड जाती…
24GhanteOnline
May 14, 20253 min read
आंखें कुदरत का दिया अनमोल तोहफा है, इन से हम दुनिया की खूबसूरती का अवलोकन करते हैं, मगर आजकल की भागती दौडती जिंदगी की थकान और बढती उम्र में होने वाले बदलाव के कारण खूबसूरती को निहारने वाली इन आंखों की कशिश फीकी पड जाती हैं। आंखों के आसपास काले घेरे (Dark Circles) चेहरे की सुंदरता खराब कर देे हैं... तो जरा एक नजर इन उपायों पर भी डालें.....
एएचए क्रीम
अल्फा हाइड्राॅक्सी ऐसीड क्रीम जिस में फलों से निकाले गए एसिड होते हैं,जो त्वचा में कोलोजन तेजी से बना कर उस पर झुर्रियां पडने से बचाते हैं और आंखों के नीचे का कालापन (Dark Circles) दूर करते हैं। इस क्रीम के इस्तेमाल से नए सैल्स बनने की प्रक्रिया तेज होती है, जिस से त्वचा में नवीनीकरण दिखाई देता है, रोज रात को चेहरा साफ करने के बाद अपनी ंिरंग फिंगर में थोडी सी एएसए क्रीम ले कर आंखों के चारों तरफ गोलाई में मसाज करें।
कोलोजन सीरम
उम्र बढने पर त्वचा में कोलोजन बनना कम हो जाता है जिस कारण आंखों के नीचे झुर्रियां, फाइन लाइंस आदि समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं, ऐसे में कोलोजन सीरम का रोजाना इस्तेमाल आप का स्किन को रिपेयर कर के उसे प्रोटेक्ट व हाइड्रेड करेगा। कोलोजन सीरम का इस्तेमाल सुबह चेहरे को हल्का स्क्रब करने के बाद ही करें।
सनग्लासेज
फैशनेबल ऐक्सैसरीज के रूप में प्रयोग किए जाने वाले गौगल्स ना सिर्फ आप को स्टाइलिश दिखाते हैं, बल्कि आप की आंखों व उन के आसपास की त्वचा की भी सुरक्षा करते हैं, धूप से केवल आप की त्वचा टैंड ही नहीं होती, बल्कि आंखों के नीचे झुर्रियां भी पडने लगती हैं, ऐसे में स्टाइलिश गौगल्स लगाने से आप की आंखों की सुरक्षा होती है और आप बेहद खूबसूरत व फैशनबल भी नजर आते हैं।
व्यायाम
आंखों पर से डेली लाइफ के स्ट्रेस को कम करने के लिए व्यायाम भी एक बेहतर उपचार है, ऐसा करने से आंखों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं, साथ ही लचीलरपन भी बरकरार रहता है, इसके अलावा डेली व्यायाम से आंखों की रोशनी भी बढती है, आप रोजाना काम के बीच ही कुछ बातों का ख्याल रख कर अपनी आंखों को स्वस्थ बना सकत हैं, जैसे गरदन को सीधा रख कर आंखों की पुतलियों को पहले 5-6 बार ऊपरनीचे और दाएंबाएं घुमाएं, इसके बाद इस क्रिया को क्लौकवाइज और ऐंटीक्लौकवाइज करें, आंखों को घुमाते वक्त बीचबीच में हथेलियों के मध्य भाग से आंखों को कुछ देर से ढक कर रखें, इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत बनी रहेंगी।
Tags:Beauty tipstips to remove dark circlesbeautysimple beauty tips for eyesbeauty tips in hindidark circles
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
