24 घण्टे ऑनलाइन

Redmi Note 15 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा ये तगड़ा प्रोसेसर

Redmi Note 15 5G को Redmi Note 15 Pro+ 5G और Note 15 Pro 5G के साथ कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. अब कंपनी रेडमी नोट 15 5जी को भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च करने वाली है, लॉन्च से पहले अब धीरे-धीरे इस…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

Redmi Note 15 5G को Redmi Note 15 Pro+ 5G और Note 15 Pro 5G के साथ कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. अब कंपनी रेडमी नोट 15 5जी को भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च करने वाली है, लॉन्च से पहले अब धीरे-धीरे इस अपकमिंग रेडमी फोन के फीचर्स कंफर्म होने लगे हैं. इस अपकमिंग रेडमी फोन के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट बनाई गई है, इससे एक बात को साफ है कि लॉन्च के बाद ये फोन कंपनी की साइट के अलावा अमेजन पर बेचा जाएगा.

Redmi Note 15 5G Specifications (कंफर्म)


स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस रेडमी मोबाइल फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट 10 फीसदी जीपीयू बूस्ट, 30 फीसदी एन्हांस्ड सीपीयू परफॉर्मेंस और 48 महीने तक लैग फ्री परफॉर्मेंस ऑफर करेगा. याद दिला दें कि इसी चिपसेट के साथ ग्लोबल मार्केट में बी इस फोन को उतारा गया है, इस प्रोसेसर के साथ ये फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है.

5520 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी, कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज पर 1.6 दिन तक साथ देगी. यही नहीं, ये फोन 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है. Redmi Note 15 5G के बारे में बाकी डिटेल्स आने वाले हफ्तों में सामने आने की उम्मीद है.

Redmi Note 15 5G Price in India (संभावित)


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेडमी मोबाइल फोन की कीमत 20 हजार रुपए से कम होने की उम्मीद है. अगर ऐसा हुआ तो 15 से 20 हजार रुपए के प्राइस रेंज में ये फोन वीवो, मोटोरोला, आईकू जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन को कांटे की टक्कर देगा. फोन की सटकी कीमत तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी.

Redmi Note 15 5G Launch Date in India


इस रेडमी स्मार्टफोन को अगले महीने 6 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. स्टैंडर्ड रेडमी नोट 15 के साथ रेडमी नोट 15 5जी 108 मेगापिक्सल मास्टर एडिशन को भी उतारा जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…