24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, क्या बजट में फिट होगा ये दमदार फोन?

जनवरी में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. 6 जनवरी को Redmi Note 15 5G के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, अब हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस फोन की…

24GhanteOnline
December 20, 2025
2 min read

जनवरी में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. 6 जनवरी को Redmi Note 15 5G के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, अब हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज से जुड़ी डिटेल्स को लीक किया है. ग्लोबल मार्केट की तुलना रेडमी के इस फोन को भारतीय बाजार में कम कीमत में उतारे जाने की उम्मीद है.

Redmi Note 15 5G Price in India (लीक)


टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए इस अपकमिंग फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी को लीक किया है. पोस्ट के अनुसार, इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए होगी. इसके अलावा 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24999 रुपए में उतारा जा सकता है. ये केवल संभावित कीमत है, सटीक कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट वाले दिन होगा.

ग्लोबल मॉडल की तुलना में, Redmi Note 15 5G की कीमत भारत में कम हो सकती है. दिसंबर के शुरुआत में Redmi Note 15 5G को पोलैंड में PLN 1199 (लगभग Rs. 30,000) की शुरुआती कीमत में उतारा गया था, ये दाम इस फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है.

Redmi Note 15 5G Specifications (कंफर्म)


इस रेडमी फोन के लिए अमेजन पर अलग से माइक्रोसाइट भी बनाई है जिससे फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं. माइक्रोसाइट से पता चल है कि ये फोन स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर, 5520 एमएएच की दमदार बैटरी, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा.

अमेजन पर लिस्टिंग इस बात का भी संकेत देती है कि ऑफिशियल लॉन्च के बाद रेडमी का ये फोन शाओमी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम के अलावा इस फोन को अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…