24 घण्टे ऑनलाइन

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा ये स्मार्टफोन, बना सकता है बड़ा रिकॉर्ड

Redmi K90 Ultra को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं, जो इसे अब तक का सबसे दमदार Redmi फोन बना सकते हैं. ताजा लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी को…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

Redmi K90 Ultra को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं, जो इसे अब तक का सबसे दमदार Redmi फोन बना सकते हैं. ताजा लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी को सिर्फ 8.5mm स्लिम बॉडी में फिट किया जा सकता है. इसके साथ फास्ट और वायरलेस चार्जिंग में भी बड़ा अपग्रेड मिलने के संकेत हैं.

Redmi K90 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बड़ी बैटरी


Weibo पर मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक पोस्ट में ऐसे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बताए हैं, जिन्हें Redmi K90 Ultra से जोड़ा जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो Redmi K80 Ultra की 7,410mAh बैटरी से काफी बड़ी होगी. इतना ही नहीं, यह बैटरी Redmi K90 और K90 Pro Max से भी ज्यादा दमदार बताई जा रही है.

100W फास्ट चार्जिंग और दमदार वायरलेस सपोर्ट


लीक के मुताबिक, Redmi K90 Ultra में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो सीरीज के दूसरे मॉडल्स के बराबर होगा. इसके अलावा, फोन में फुल-स्पीड वायरलेस चार्जिंग मिलने की भी बात कही जा रही है. यह K90 Pro Max के 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से भी बेहतर हो सकता है.

स्लिम 8.5mm बॉडी में फिट होगी इतनी बड़ी बैटरी


इस लीक की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि Redmi इतनी बड़ी 10,000mAh बैटरी को सिर्फ 8.5mm मोटे फ्रेम में फिट कर सकता है. आमतौर पर बड़ी बैटरी वाले फोन मोटे और भारी हो जाते हैं, लेकिन Redmi K90 Ultra में स्लिम और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है. यह इसे बैटरी और डिजाइन दोनों मामलों में खास बना देगा.

डिस्प्ले और डिजाइन में भी होगा बड़ा अपग्रेड


पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K90 Ultra में 6.81 से 6.89 इंच के बीच का LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है. यह स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है. फोन के डिजाइन में राउंडेड एज और मेटल मिडिल फ्रेम दिए जाने की भी उम्मीद है, जो इसे फ्लैगशिप फील देगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…