24 घण्टे ऑनलाइन

Redmi 15C 5G आज लॉन्च होगा, AI फीचर्स के साथ धमाल मचाएगा ये फोन

Redmi 15C 5G Smartphone को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. Redmi 14C के इस अपग्रेड मॉडल में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे, लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा Amazon से खरीद पाएंगे. इस फोन…

24GhanteOnline
December 3, 2025
2 min read

Redmi 15C 5G Smartphone को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. Redmi 14C के इस अपग्रेड मॉडल में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे, लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा Amazon से खरीद पाएंगे. इस फोन के लिए मी डॉट कॉम और अमेजन पर अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है जिसपर फोन के कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया गया है, आप भी अगर जल्द नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि रेडमी 15सी 5जी को कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारा जाएगा और इस फोन की कीमत कितनी हो सकती है?

Redmi 15C 5G Price in India (उम्मीद)


रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस Redmi मोबाइल फोन के 4GB/128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए, 6GB/128GB और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 13,999 और 14,999 रुपए हो सकती है. इस प्राइस रेंज में ये फोन 15 हजार तक के बजट में आने वाले Motorola, Vivo, Poco जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.

अगर कीमत सही निकलती है तो ये अपकमिंग फोन पिछले मॉडल की तुलना ज्यादा महंगा हो सकता है, याद दिला दें कि रेडमी 14सी 5जी के 4/64 जीबी वेरिएंट को कंपनी ने 9999 रुपए में उतारा था. कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि ये फोन मूनलाइट ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और डस्क पर्पल तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा.

Redmi 15C 5G Specifications (कंफर्म)


रॉयल डिजाइन के साथ आने वाले इस Redmi फोन में 6000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी. इसके अलावा इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा.

इस फोन में सर्कल टू सर्च, जेमिनी, 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा भी मिलेगा. कंपनी ने बताया कि स्टैंडबाय पर इस फोन की बैटरी 329.7 घंटे, 106.9 घंटे म्यूजिक, इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग पर 28.9 घंटे तक और यूट्यूब वीडियो पर 23.1 घंटे तक नॉन-स्टॉप दौड़ सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।