Redmi 15C 5G लॉन्च! Vivo-Poco की ‘नींद’ उड़ाने आ गया ये सस्ता 5G फोन
ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए Redmi ने बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाला Redmi 15C 5G अर्फोडेबल कीमत में लॉन्च कर दिया है. ये फोन उन लोगों की जरूरत को पूरा करेगा जो लोग Instagram Reels और YouTube Shorts पर वीडियो देखना…
ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए Redmi ने बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाला Redmi 15C 5G अर्फोडेबल कीमत में लॉन्च कर दिया है. ये फोन उन लोगों की जरूरत को पूरा करेगा जो लोग Instagram Reels और YouTube Shorts पर वीडियो देखना पसंद करते हैं. इस फोन में कुछ खास फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे कि ये अर्फोडेबल फोन रिवर्स चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस है.
Redmi 15C 5G Price in India
इस रेडमी स्मार्टफोन के 4 जीबी/128 जीबी वाले बेस वेरिएंट को 12499 रुपए, 6 जीबी/128 जीबी वाले वेरिएंट को 13999 रुपए और 8 जीबी/128 जीबी वाले टॉप वेरिएंट को 15499 रुपए में लॉन्च किया गया है. उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री 11 दिसंबर से कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम के अलावा अमेजन पर शुरू हो जाएगी. इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट ब्लू और डस्क पर्पल तीन कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है.
Redmi 15C 5G Rivals
इस प्राइस रेंज में रेडमी कंपनी का ये लेटेस्ट फोन Oppo K13x 5G, Poco M7 Pro 5G, Realme P3 Lite 5G, Vivo T4 Lite 5G जैसे बजट स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Redmi 15C 5G Specifications
डिस्प्ले: 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस रेडमी फोन में 6.9 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है.
बैटरी: 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. ये फोन फास्ट चार्ज के अलावा 10 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्ज भी सपोर्ट करता है.
ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 15 पर आधारित ये फोन HyperOS 2 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है. कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को दो साल तक ओएस अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
एआई फीचर्स: इस फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
