24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च होगा Redmi 15C 5G, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Redmi 15C 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है और इसी बीच इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं. फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में आने वाला है और माना जा रहा है कि यह बजट फोन होने वाला है. इसकी…

24GhanteOnline
November 17, 2025
2 min read

Redmi 15C 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है और इसी बीच इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं. फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में आने वाला है और माना जा रहा है कि यह बजट फोन होने वाला है. इसकी कीमत 11,500 रुपये से शुरू हो सकती है. हैंडसेट को पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है, जहां इसे MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया गया था. भारत में भी यही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

भारत में Redmi 15C 5G की संभावित कीमत और वेरिएंट्स

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Redmi 15C 5G भारत में तीन वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है. बेस मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसकी कीमत लगभग 11,500 रुपये बताई जा रही है. दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का होगा और इसकी कीमत 12,500 रुपये हो सकती है. टॉप वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी अनुमानित कीमत 14,500 रुपये हो सकती है.

डिजाइन और डिस्प्ले में क्या मिलेगा

Redmi 15C 5G के डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 6.9 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) रेजोल्यूशन स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया जा सकता है, जो ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही स्पेसिफिकेशंस हैं. फोन को सितंबर में ग्लोबली डस्क पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था. भारतीय मॉडल भी इसी डिजाइन और कलर पैलेट के साथ आने की संभावना है.

प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के फीचर्स

स्पेसिफिकेशन लीक से पता चलता है कि Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 6nm प्रोसेसर पर आधारित है. फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी सेंसर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है. स्टोरेज 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा. इसके अलावा डिवाइस में 6000mAh की बैटरी होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. फोन में Bluetooth 5.4, Wi-Fi और 3.5mm हेडफोन जैक जैसी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे और यह IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है.

Tags:#redmi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…