Redmi 15C 5G vs Redmi 15 5G: कौन है ‘पैसा वसूल’ फोन?
बजट सेगमेंट में Redmi 15C 5G की एंट्री हो चुकी है, ये फोन मार्केट में पहले से मौजूद Redmi 15 5G से केवल 2000 रुपए तक सस्ता है, ऐसे में कंफ्यूजन होना लाज्मी है कि आखिर किस फोन पर दांव लगाया जाए? दोनों ही स्मार्टफोन्स कुछ…
बजट सेगमेंट में Redmi 15C 5G की एंट्री हो चुकी है, ये फोन मार्केट में पहले से मौजूद Redmi 15 5G से केवल 2000 रुपए तक सस्ता है, ऐसे में कंफ्यूजन होना लाज्मी है कि आखिर किस फोन पर दांव लगाया जाए? दोनों ही स्मार्टफोन्स कुछ खास खूबियों के साथ आता है जैसे कि ये मॉडल्स फास्ट परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बड़े डिस्प्ले के साथ आते हैं. अगर आप भी 10 से 20 हजार तक के सेगमेंट में नया फोन तलाश रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कागजी तौर पर ये दोनों ही फोन एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
Redmi 15C 5G Price vs Redmi 15 5G Price
रेडमी 15सी की बात करें तो इस फोन का 4 जीबी/128 जीबी, 6 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 12499 रुपए, 13999 रुपए और 15499 रुपए है. सेल की बात करें तो इस फोन की बिक्री 11 दिसंबर से कंपनी की साइट के अलावा Amazon पर शुरू हो जाएगी.
वहीं, दूसरी ओर रेडमी 15 5जी के भी तीन वेरिएंट्स हैं, 6/128 जीबी, 8/128 जीबी और 8/256 जीबी. इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 14999 रुपए, 15999 रुपए और 16999 रुपए है, इस कीमत में ये फोन मी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Redmi 15C 5G Specifications vs Redmi 15 5G Specifications
डिस्प्ले: रेडमी 15सी 5जी की बात करें तो इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.9 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है. वहीं, दूसरी ओर रेडमी 15 5जी में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी.
परफॉर्मेंस: रेडमी 15सी 5जी में Mediatek Dimensity 6300 तो वहीं रेडमी 15 5जी में Qualcomm Snapdragon 6s Gen3 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. परफॉर्मेंस की बात करें तो नैनो रिव्यू नेट के मुताबिक, सीपीयू और गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में रेडमी 15जी में दिया प्रोसेसर ज्यादा दमदार है.
कैमरा: रेडमी 15सी 5जी में 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है. वहीं, रेडमी 15 5जी की बात करें तो इस हैंडसेट में भी 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमर और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
बैटरी और चार्जिंग स्पीड: Redmi 15C 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है जो 33 वॉट और 10 वॉट रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. वहीं, Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है जो 33 वॉट फास्ट चार्ज और 18 वॉट रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ आती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
