24 घण्टे ऑनलाइन

सोमवार को करें इसका पाठ, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

सोमवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित माना गया है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार को अति उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार का व्रत करने और शिवजी की पूजा करने से…

24GhanteOnline
July 21, 2025
2 min read

सोमवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित माना गया है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार को अति उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार का व्रत करने और शिवजी की पूजा करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है। अगर आप सोमवार को भोलेनाथ को जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आपको सोमवार को शिव चालीसा (Shiv Chalisa) का पाठ करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सोमवार की पूजा के समय शिव चालीसा का पाठ करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और सभी इच्छाएं पूरी जाती हैं।

शिव चालीसा (Shiv Chalisa) का पाठ कितनी बार करना चाहिए?


शिव चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए, यह व्यक्ति की श्रद्धा और जरूरत पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर, शिव चालीसा का पाठ 3, 5, 7 या 11 बार पाठ करना शुभ माना जाता है। आप अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए 40 दिनों तक रोजाना 11 बार भी शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

शिव चालीसा (Shiv Chalisa) का क्या महत्व है?


वेदों के अनुसार, शिव चालीसा (Shiv Chalisa) का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव चालीसा के माध्यम से आप भी अपने दुखों को दूर करके शिव की अमीस कृपा प्राप्त कर सकते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में शिव चालीसा का बहुत महत्व है। शिव चालीसा के सरल शब्दों से भगवान शिव को आसानी से जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है।

शिव चालीसा (Shiv Chalisa) के फायदे


शिव चालीसा vका नियमित रूप से पाठ करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही, शिव चालीसा का पाठ करने से भय, तनाव और दुखों से छुटकारा मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव चालीसा 108 बार पाठ करने से भोलेनाथ की कृपा व्यक्ति पर हमेशा बना रहती है और शिवजी उसके जीवन में कोई परेशानी नहीं आने देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।