24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च हुआ Realme का धांसू फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने सबसे पावरफुल फोन Realme GT 8 Pro को लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है. फोन में 6.79 इंच BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED…

24GhanteOnline
November 20, 2025
2 min read

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने सबसे पावरफुल फोन Realme GT 8 Pro को लॉन्च कर दिया है. इस फोन को 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है. फोन में 6.79 इंच BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इस फोन में 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…

Realme GT 8 Pro: कितनी है कीमत

Realme GT 8 Pro को भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है. इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 78,999 रुपये है. Realme GT 8 Pro ड्रीम एडिशन की भारत में कीमत 79,999 रुपये है. फोन व्हाइट और अर्बन ब्लू कलर में आता है और इसे फ्लिपकार्ट और Realme India ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.

Realme GT 8 Pro: स्पेसिफिकेशन

Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच QHD+ (1,440×3,136 पिक्सल) BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 360Hz का अधिकतम टच सैंपलिंग रेट, HDR सपोर्ट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है. इसकी स्क्रीन में 508 ppi पिक्सल डेनसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी है. फोन में 3nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज मिलती है. फोन में गेमिंग के लिए 7,000 sq mm वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और Adreno 840 GPU भी मिलता है.

दमदार है कैमरा सेटअप

Realme GT 8 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 12x तक लॉसलेस जूम देता है, साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल (f/1.8) Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा भी मिलता है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसमें 7,000mAh की बैटरी और 120W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…