Realme Watch 5 लॉन्च! AMOLED डिस्प्ले, 20 दिन की बैटरी लाइफ
Realme ने ग्राहकों के लिए नई Realme Watch 5 को लॉन्च कर दिया है, इस वॉच को बड़े AMOLED डिस्प्ले और इंडिपेंडेंट GPS सिस्टम जैसे खास फीचर्स के साथ आती है. अगर आप भी नई वॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं…
Realme ने ग्राहकों के लिए नई Realme Watch 5 को लॉन्च कर दिया है, इस वॉच को बड़े AMOLED डिस्प्ले और इंडिपेंडेंट GPS सिस्टम जैसे खास फीचर्स के साथ आती है. अगर आप भी नई वॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लेटेस्ट वॉच के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और रियलमी ने इस वॉच में कौन-कौन से खास फीचर्स को शामिल किया है?
Realme Watch 5 Price in India
इस रियलमी स्मार्टवॉच की कीमत 4499 रुपए तय की गई है लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत 500 रुपए की छूट के साथ आप इस वॉच को 3999 रुपए में खरीद पाएंगे. उपलब्धता की बात करें तो इस वॉच की सेल 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart पर शुरू हो जाएगी.
इस स्मार्टवॉच को टाइटेनियम सिल्वर, टाइटेनियम ब्लैक, मिंट ब्लू और वाइब्रेंट ऑरेंज रंग में खरीद पाएंगे. इस प्राइस रेंज में रियलमी की ये वॉच Nothing Watch Pro 2 (कीमत 4199 रुपए से शुरू), Noise Halo 2 (कीमत 4499 रुपए), Fastrack Radiant FX3 (कीमत 4995 रुपए) जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगी.
Realme Watch 5 Features
इस स्मार्टवॉच में 1.97 इंच AMOLED डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 390 × 450 पिक्सल है. ये वॉच आपको 600 निट्स तक की ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. इसमें 2D फ्लैट ग्लास कवर और मेटैलिक यूनिबॉडी डिजाइन के साथ एल्युमीनियम-अलॉय फंक्शनल क्राउन दिया गया है. डिजाइन की बात करें तो इसमें हनीकॉम्ब स्पीकर होल और 3D वेव स्ट्रैप भी शामिल है.
ये वॉच NFC, ब्लूटूथ कॉलिंग और 300 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस सपोर्ट के साथ आती है. इसमें पांच GNSS सिस्टम के साथ इंडिपेंडेंट GPS शामिल है और ये वॉच गाइडेड वर्कआउट, 108 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है.
हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स की बात करें तो ये वॉच SpO2 मेजरमेंट, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ आती है. वॉच में तीन ब्रीदिंग ट्रेनिंग मोड, म्यूजिक कंट्रोल, कंपास और पर्सनल कोच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, बैटरी लाइफ स्टैंडर्ड इस्तेमाल में 16 दिन तक और लाइट मोड में 20 दिन तक चलती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
