24 घण्टे ऑनलाइन

आज लॉन्च होंगे Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G, कंफर्म हुए ये टॉप फीचर्स

Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G को आज भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की रियलमी नार्जो 90 सीरीज में लॉन्च होने वाले इन दो नए स्मार्टफोन्स के कुछ टॉप फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म कर दिए गए…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G को आज भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की रियलमी नार्जो 90 सीरीज में लॉन्च होने वाले इन दो नए स्मार्टफोन्स के कुछ टॉप फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म कर दिए गए हैं. ऑफिशियल लॉन्च के बाद इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी की साइट के अलावा Amazon पर बेचा जाएगा.

Realme Narzo 90 5G Price in India (संभावित)


इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 17 हजार 999 रुपए से शुरू हो सकती है. वहीं Realme Narzo 90x 5G Price की बात करें तो इस फोन की कीमत 14999 रुपए से शुरू हो सकती है. हालांकि, इस कीमत में कथित तौर पर शुरुआती ऑफ़र और बैंक डिस्काउंट शामिल हैं, इन स्मार्टफोन्स की MRP ज्यादा हो सकती है.

याद दिला दें कि Realme Narzo 80 5G और Narzo 80x 5G को भारत में क्रमशः 19,999 रुपए और 13,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. अगर ऐसा हुआ तो पिछले मॉडल के मुकाबले 90x 5G की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

Realme Narzo 90 5G Specifications (कंफर्म)


बैटरी: 60 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी.
डिस्प्ले: इस फोन में मिलने वाली डिस्प्ले 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगी.
कैमरा: रियलमी का ये फोन डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा, इसका मतलब रियर में 50 मेगापिक्सल वाले दो कैमरा सेंसर होंगे.
खास फीचर्स: ये फोन बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस है.
एआई फीचर्स: फोन में एआई एडिटर, एआई अल्ट्रा क्लैरिटी और एआई इरेजर जैसे खास फीचर्स मिलेंगे.

Realme Narzo 90x 5G Specifications (कंफर्म)


बैटरी: 7000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है, ये फोन भी 60 वॉट फास्ट चार्ज के साथ उतारा जाएगा.
कैमरा: इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी एआई कैमरा सेंसर मिलेगा.
डिस्प्ले: 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ इस फोन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा.
खास फीचर्स: तेज और क्लियर आवाज के लिए 400 फीसदी अल्ट्रा वॉल्यूम स्पीकर्स मिलेंगे.
एआई फीचर्स: इस हैंडसेट में भी एआई अल्ट्रा क्लैरिटी, एआई एडिटर और एआई इरेजर जैसे फीचर्स का फायदा मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…