24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च से पहले Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G की कीमत लीक

Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G को अगले हफ्ते भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, अब अगले हफ्ते लॉन्च से पहले इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमतें लीक हो गई हैं. हाल ही में एक टेक ब्लॉगर ने इन दोनों ही…

24GhanteOnline
December 13, 2025
2 min read

Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G को अगले हफ्ते भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा, अब अगले हफ्ते लॉन्च से पहले इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमतें लीक हो गई हैं. हाल ही में एक टेक ब्लॉगर ने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमतों को लीक किया है जिससे इस बात का पता चला है कि इन्हें किस सेगमेंट में उतारा जाएगा? न केवल लीक हुई कीमत, हम आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स के कंफर्म हुए फीचर्स की भी जानकारी देंगे.

Realme Narzo 90 Series Price in India (लीक)


टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने X (ट्विटर) पर कीमत से जुड़ी जानकारी को शेयर किया है जिससे पता चला कि Realme Narzo 90 5G को 17999 रुपए तो वहीं Narzo 90x 5G को 14999 रुपए में उतारा जा सकता है. कीमतों में बैंक ऑफ़र और डिस्काउंट भी शामिल है. फिलहाल कंपनी ने कीमत को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिया है, दोनों ही हैंडसेट्स की सटीक कीमत तो लॉन्च वाले दिन ही सामने आएगी.

अगर यह सच है तो Realme Narzo 90x 5G की कीमत पिछले मॉडल Narzo 80x 5G से थोड़ी ज़्यादा हो सकती है. याद दिला दें कि 80x 5G को अप्रैल में 13999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, ये दाम फोन के 6GB/128GB वेरिएंट का है. वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपए में उतारा गया था.

Narzo 90 5G को Victory Gold और Carbon Black कलर में तो वहीं Narzo 90x 5G को Nitro Blue और Flash Blue शेड में उतारा जाएगा.

Realme Narzo 90 Series Launch Date in India


रियलमी की इस लेटेस्ट सीरीज को भारत में 16 दिसंबर को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए मिलेगी जो 60 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करेंगी. इसके अलावा नार्जो 90 5जी फोन बायपास और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस होगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…