Realme C85 5G की लॉन्च डेट तय, मिलेगा 7000mAh बैटरी पावर
Realme ने अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme C85 5G की भारत लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, IP69 रेटिंग और 1,200 निट्स ब्राइटनेस जैसी खूबियों के साथ लॉन्च होने जा रहा है.…
Realme ने अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme C85 5G की भारत लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, IP69 रेटिंग और 1,200 निट्स ब्राइटनेस जैसी खूबियों के साथ लॉन्च होने जा रहा है. ब्रांड ने फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को पहले ही टीज कर दिया है. यह डिवाइस Flipkart और Realme की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
28 नवंबर को होगा लॉन्च
Realme C85 5G की लॉन्च डेट Flipkart पर मौजूद माइक्रोसाइट के जरिए कन्फर्म कर दी गई है. इस फोन को 28 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च के तुरंत बाद यह Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने फोन के कई फीचर्स को टीज करते हुए इसे अपने C सीरीज का अगला बजट 5G मॉडल बताया है. भारतीय मार्केट में यह फोन एंट्री-लेवल और मिड-रेंज 5G सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाला है.
7,000mAh बैटरी और दमदार ड्यूरेबिलिटी
Realme C85 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसे कंपनी ने लंबी बैटरी लाइफ के लिए खास तौर पर पेश किया जाएगा. ब्रांड का दावा है कि यह फोन 22 घंटे वीडियो प्लेबैक, 50 घंटे कॉलिंग और 145 घंटे म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है. सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी पर 40 मिनट कॉलिंग और 9 घंटे स्टैंडबाय का दावा भी किया गया है. 45W चार्जिंग 5 मिनट में 1.5 घंटे का बैकअप दे देती है, जबकि 6.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मौजूद है. फोन IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और MIL-STD 810H शॉक रेजिस्टेंस के साथ आएगा.
डिस्प्ले ब्राइटनेस, कैमरा और प्रोसेसर डिटेल्स
हालांकि भारत में डिस्प्ले साइज अभी कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन Realme ने बताया है कि स्क्रीन 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस देगी. कैमरे के लिए फोन में 50MP का Sony AI सेंसर दिया जाएगा, जिसके साथ AI Edit Genie जैसी एडवांस्ड इमेजिंग फीचर्स भी मिलेंगे. वियतनाम वेरिएंट को देखें तो इसमें 6.8 इंच HD+ LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 चिप मिलती है. ग्लोबल मॉडल में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज शामिल है, इसलिए भारतीय वेरिएंट भी इसी दिशा में हो सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
