24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9000 गाड़ियों की RC सस्पेंड

लखनऊ में ट्रैफिक नियमों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस बार ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ चालान काटने पर ही नहीं, बल्कि चालान (Traffic Challans) न भरने वालों पर सीधा शिकंजा कस दिया है। परिवहन विभाग ने एक ही…

24GhanteOnline
December 4, 2025
3 min read

लखनऊ में ट्रैफिक नियमों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस बार ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ चालान काटने पर ही नहीं, बल्कि चालान (Traffic Challans) न भरने वालों पर सीधा शिकंजा कस दिया है। परिवहन विभाग ने एक ही आदेश में लगभग 9000 वाहनों का रजिस्ट्रेशन (RC) सस्पेंड कर दिया है। इन वाहनों में वे दो स्कूटी भी शामिल हैं, जिन पर 200 से ज्यादा चालान हैं।

RC सस्पेंड होने के बाद अब न इंश्योरेंस कराया जा सकता है, न सर्विस बुक में कोई अपडेट होगा और न ही वाहन की बिक्री संभव है। इतना ही नहीं यदि यह गाड़ियां सड़क पर दिखीं तो उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा। ट्रैफिक विभाग की जांच में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं

- 2 स्कूटी ऐसी निकलीं, जिन पर 200 से अधिक चालान (Challans) पेंडिंग थे।
- 435 वाहन ऐसे हैं जिन पर 50 से ज्यादा चालान दर्ज हैं।
- कुल मिलाकर पुलिस ने 13,800 ऐसे वाहनों की लिस्ट बनाई है जिन पर 10 या उससे ज्यादा चालान (Challans) बकाया थे।
- पहले चरण में 9000 वाहनों की RC निलंबित कर दी गई है, जबकि अन्य जिलों की लिस्ट उनके-अपने RTO को भेज दी गई है। मतलब—आने वाले दिनों में यह अभियान पूरे यूपी में असर दिखाने वाला है।

 RC सस्पेंड होना सिर्फ शुरुआत


एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि RC सस्पेंड होना सिर्फ शुरुआत है। जिन वाहनों की RC निलंबित है, यदि वे सड़क पर पाई गईं, तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा । इसके लिए विशेष टीमें भी गठित कर दी गई हैं जो शहर में निगरानी रख रही हैं।

बचने का सिर्फ एक रास्ता


ARTO प्रशासन प्रीदीप कुमार सिंह ने वाहन मालिकों को सलाह देते हुए कहा कि जुर्माना भरते ही RC स्वतः बहाल हो जाएगी। जितनी ज्यादा देरी करेंगे, उतना बड़ा नुकसान होगा। इसलिए वाहन मालिकों को तुरंत Parivahan ऐप पर जाकर अपना वाहन नंबर डालकर चालान की स्थिति की जांच करनी चाहिए।

किन गलतियों से सस्पेंड हो रहा RC?


बिना हेलमेट 10 बार तक पकड़े जाना
बार-बार बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना
ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप, गलत साइड ड्राइविंग
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना
(ऐसे दोहराए जाने वाले अपराध सीधे RC निलंबन का कारण बन रहे हैं।)

लखनऊ पुलिस का यह अभियान शहर को चालान मुक्त बनाने की दिशा में उठाया गया कड़ा कदम है। संदेश साफ है—ट्रैफिक नियम मानो, चालान समय पर भरो, वरना गाड़ी चलाना तो दूर, गाड़ी रखना भी मुश्किल हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।