24 घण्टे ऑनलाइन

जनसुराज में शामिल हुए आरसीपी सिंह, पार्टी AASA का भी विलय

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधि काफी बढ़ चुकी हैं। नेताओं के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व…

24GhanteOnline
May 18, 2025
2 min read

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधि काफी बढ़ चुकी हैं। नेताओं के पार्टी छोड़ने और नई पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh ) आज रविवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं।

नौकरशाही से राजनीति में आए रामचंद्र प्रसाद सिंह यानी आरसीपी सिंह (RCP Singh ) आज न सिर्फ जनसुराज पार्टी में शामिल होंगे बल्कि वह अपनी पार्टी का विलय भी करा दिया है। आरसीपी सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में आप सबकी आवाज (AASA) के नाम से नई पार्टी का ऐलान किया था। साथ ही यह भी बताया था कि उनकी पार्टी AASA बिहार की 140 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि अब वह प्रशांत किशोर के साथ चुनावी नैया पर सवार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh ) आज प्रशांत किशोर के साथ संयुक्त रूप से पीसी भी की। इसके अलावा वह आज से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा से बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे। कयास यह भी है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी रणनीति को लेकर कुछ बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

हाईकोर्ट कर्मी की बेरहमी से हत्या, भाई ने भांजी पर लगाया आरोप


बिहार में चुनाव से पहले इस विलय को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी हुआ करते थे और जेडीयू में शीर्ष पर काबिज भी रहे। आरसीपी सिंह के जनसुराज पार्टी के साथ जुड़ने से नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को सीधे तौर पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।