इस बैंक को RBI ने किया बैन, सामने आई ये बड़ी वजह
देश की रेगुलेटरी बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर से नकेल कसी है। बैंक ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) पर कई तरीके के बैन लगा दिए हैं। बैंक न तो अब कोई लेन-देन कर…
देश की रेगुलेटरी बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर से नकेल कसी है। बैंक ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) पर कई तरीके के बैन लगा दिए हैं। बैंक न तो अब कोई लेन-देन कर पाएगा और न ही कोई उसके पास पैसा जमा कर पाएगा। आरबीआई ने बैंक पर लोन देने से लेकर डिपॉजिट लेने तक सभी प्रकार के जरूरी कामों पर अगले 6 महीनों तक रोक लगा दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक की ओर से हाल के समय में हुई कुछ अनियमितताओं के चलते, ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, आरबीआई ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। आरबीआई ने को-ऑपरेटिव बैंक को कोई भी निवेश या उधार न लेने का भी आदेश दिया है।
बैंक है घाटे में
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) पिछले दो फाइनेंशियल ईयर से से घाटे से जूझ रहा है, बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष में बैंक को 227.8 मिलियन रुपये का घाटा और वित्त वर्ष 2023 में 307.5 मिलियन रुपये का घाटा होने का अनुमान है। 31 मार्च 2024 तक बैंक का एडवांस ऋण घटकर 11.75 बिलियन रुपये रह गया, जो एक साल पहले 13.30 बिलियन रुपए था। वहीं, इस दौरान बैंक में कुल जमा राशि 24.06 बिलियन रुपये से बढ़कर 24.36 बिलियन रुपये हो गई।
आरबीआई ने बैंक की ओर से दी जानी वाली सुविधाओं पर अभी सिर्फ 6 महीने के लिए ही रोक लगाई है। आरबीआई ने कहा कि इसका मयाने यह नहीं है कि बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। हम मामले की जांच करेंगे।
बैंक की स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। आगे आवश्यकतानुसार कार्रवाई होगी। आरबीआई ने इससे पहले भी 2019 में वित्तीय अनियमितताओं के चलते पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर रोक लगाई थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
