24 घण्टे ऑनलाइन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

बीआर चोपड़ा की प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में घटोत्कच का जीवंत किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता ‘रजाक खान’ हाल ही में वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने प्रसिद्ध संत श्री हित ‘प्रेमानंद गोविंद’ शरण जी महाराज के दर्शन कर…

24GhanteOnline
September 7, 2026
2 min read
‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

बीआर चोपड़ा की प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में घटोत्कच का जीवंत किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता ‘रजाक खान’ हाल ही में वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने प्रसिद्ध संत श्री हित ‘प्रेमानंद गोविंद’ शरण जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रजाक खान महाराज जी के सामने बेहद सादगी और श्रद्धा भाव से बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए अपना परिचय दिया और कहा, “गुरु जी राम-राम, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं। पहली बार आपके दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आया हूं।”

160 किलो वजन का सुनाया दिलचस्प किस्सा

अभिनेता ने बातचीत के दौरान अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए महाराज जी को बताया कि जब लगभग 38 साल पहले वह इस धारावाहिक में ‘घटोत्कच’ की भूमिका निभा रहे थे, तब उनका वजन करीब 160 किलो हुआ करता था। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अब उम्र के साथ उनका शरीर काफी हल्का हो गया है।

प्रेमानंद महाराज ने दिया आशीर्वाद

रजाक खान के सरल स्वभाव को देखकर प्रेमानंद जी महाराज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए अभिनेता से कहा, “बहुत बढ़िया” और उन पर अपना आशीर्वाद बरसाया। आपको बता दें कि वृंदावन के ‘श्री कृष्ण चैतन्य अरण्य संप्रदाय’ के संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। रजाक खान से पहले भी विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बॉलीवुड व टेलीविजन जगत की कई मशहूर हस्तियां महाराज जी के दरबार में आ चुकी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…