24 घण्टे ऑनलाइन

फोटो पर रेड क्रॉस... रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan) को दोबारा जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले बिहार का रहने वाले अजय यादव ने धमकी दी थी, जो अब जेल में है। लेकिन अब सांसद रवि किशन को दोबारा धमकी…

24GhanteOnline
November 8, 2025
3 min read

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan) को दोबारा जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले बिहार का रहने वाले अजय यादव ने धमकी दी थी, जो अब जेल में है। लेकिन अब सांसद रवि किशन को दोबारा धमकी लारेंस बिश्नोई गैंग द्वारा दी गई है। सांसद रवि किशन के करीबी प्रवीन शास्त्री ने कहा कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कॉल करके सांसद रविकिशन को मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी सूचना रामगढ़ताल थाने पर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद, मुख्यमंत्री और सांसद रवि किशन के करीबी कथा वाचक प्रवीन शास्त्री को देश के चर्चित गैंग लॉरेंस की तरफ से धमकी भरा कॉल आया है। ये काल 4 नवंबर को आया था कॉल करने वाले ने अपने आप को बिहार से बोलने वाला बताया है और कहां है कि इस बार मोदी-योगी सब चले जाएंगे। तुम्हें भी जान से मार दूंगा। रवि किशन भी नहीं बचा पाएंगे।

प्रमुख शास्त्री को किया फोन


धमकी देने वाले ने प्रमुख शास्त्री को वॉट्सऐप पर मैसेज भी भेजा है, जिसमें गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के विधायक प्रदीप शुक्ला, प्रवीन शास्त्री और सांसद रवि किशन की फोटो को क्रॉस का निशाना बनाकर भेजा है। कथावाचक ने आरोपी से बातचीत का वीडियो पुलिस प्रशासन को सौंप दिया है।

प्रवीण शास्त्री योगी आदित्यनाथ के ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में दिखते हैं, जहां पूजन और धार्मिक आयोजन कराया जाता हैऔर सांसद रविकिशन शुक्ला के करीबी भी बताए जा रहे हैं। सांसद रवि किशन शुक्ला को इसके पहले भी एक व्यक्ति ने धमकी दी थी। उस वक्त धमकी सांसद रवि किशन के सचिव शिवम द्विवेदी को काल करके दिया था, और वो अपने आपको बिहार के आरा जवनियां का रहने वाला अजय यादव बता रहा था।

पहले भी मिल चुकी है धमकी


गोरखपुर पुलिस ने 4 दिन के अंदर आरोपी को हिरासत में ले लेकर जेल भेज दिया था। पकड़ा गया आरोपी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नशे की हालत में उसने ऐसा किया था।

सांसद रविकिशन को दोबारा धमकी देने का कॉल ज्योतिषी प्रवीण शास्त्री के मोबाइल पर आया है। गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस इस मामले को जांच कर रही है। धमकी देने वाले की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी पूरे मामले की गहनता से जांच चल रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि आखिर धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।