24 घण्टे ऑनलाइन

मधुमेह के मरीजों के लिए बेस्ट ये डिश, नोट करें रेसिपी

डायबिटीज होने के बाद उसे खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन सेहतमंद लाइफस्टाइल और संतुलित खाने से उसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी है। ऐसा ही है एक नाश्ता है रवा अप्पे (Rava Appe )।…

24GhanteOnline
November 12, 2025
3 min read

डायबिटीज होने के बाद उसे खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन सेहतमंद लाइफस्टाइल और संतुलित खाने से उसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी है। ऐसा ही है एक नाश्ता है रवा अप्पे (Rava Appe )।

रवा अप्पों (Rava Appe ) में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इन्हें आप बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप स्वादिष्ट रवा अप्पों को घर पर कैसे बना सकते हैं...

रवा अप्पे (Rava Appe ) बनाने की सामग्री

सूजी 500 ग्राम
छाज 2 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ) 1 कप
टमाटर (बारीक कटा हुआ) 1 कप
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 5
नमक 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) 2 छोटे चम्मच
जीरा ¼ छोटा चम्मच
राई 1 छोटा चम्मच
तेल 3 टेबलस्पून
बेकिंग सोडा ½ छोटा चम्मच

रवा अप्पे (Rava Appe ) बनाने की विधि

- सबसे पहले एक प्याले में सूजी और छाज को मिला लीजिए।
- फिर इसमें थोड़ा पानी डाल कर सूजी का घोल बना लीजिए।
- घोल ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला नहीं रखना है।
- सूजी का घोल बनने पर इसे 30 मिनट ढक कर रख दीजिए ताकि सूजी फूल जाए।
- 30 मिनट बाद सूजी फूल गई होगी। अगर यह घोल थोड़ा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें थोड़ा पानी और डाल कर मिला लीजिए।
- अब इसमें काटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, जीरा, हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए और सबसे आखिर में बैंकिंग सोडा डाल कर मिलाइए।
- अप्पे (Rava Appe ) बनाने के लिए सूजी का घोल तैयार है।
- अप्पे के साचे में थोड़ा सा तेल डाल कर इसे गैस पर गर्म होने रखिए।
- तेल गर्म हो जाए तो साचे के हर खाने में राई डालिए।
- राई के तड़कने पर उसमे एक एक चम्मच सुजी का घोल डालिए।
- गैस की आंच माध्यम से कम रखिए।
- इन्हें 1 से 2 मिनट तक पकने दीजिए।
- 2 मिनट बाद ढक्कन हटाइए और सभी अप्पे को चेक कीजिए।
- अगर अप्पे की निचली परत हल्की ब्राउन हो गई है तो सारे अप्पे को चम्मच की सहायता से पलट दीजिए और इन्हे ढक कर फिर से 2 मिनिट पकने दीजिए।
- 2 मिनिट बाद देखने पर अप्पे (Rava Appe ) दूसरी तरफ से भी हल्के ब्राउन होने लगे है।
- अप्पे सिक कर तैयार है अब हरी चटनी, दही के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।