इस दिन मनाई जाएगी रथ सप्तमी, जानें महत्व
माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रथ सप्तमी मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि रथ सप्तमी (Rath Saptami) के दिन सूर्य आराधना के साथ ही, उनके रथ और रथ में लगे 7 अश्वों की भी…
माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रथ सप्तमी मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि रथ सप्तमी (Rath Saptami) के दिन सूर्य आराधना के साथ ही, उनके रथ और रथ में लगे 7 अश्वों की भी पूजा होती है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि रथ सप्तमी के दिन ही सूर्य देव के अश्व गति पकड़ते हैं और सूर्य की गति तेज होने से ब्रह्मांड में सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी रथ सप्तमी और क्या है इस दिन सूर्य पूजन के लिए शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
रथ सप्तमी (Rath Saptami) 2025 कब है?
पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि का आरंभ 4 फरवरी, दिन सोमवार को सुबह 4 बजकर 37 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 5 फरवरी, दिन मंगलवार को रात 2 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रथ सप्तमी 4 फरवरी को मनाई जाएगी।
रथ सप्तमी (Rath Saptami) 2025 शुभ मुहूर्त
रथ सप्तमी (Rath Saptami) के दिन सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 9 मिनट है। वहीं, सूर्यास्त शाम 6 बजकर 12 मिनट पर होगा। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 5 बजकर 32 मिनट से सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक है। स्नान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 7 बजकर 8 मिनट तक रहने वाला है।
इस दिन अश्विनी नक्षत्र रात 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 2 मिनट तक है। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 33 मिनट तक है। ऐसे में रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा।
रथ सप्तमी (Rath Saptami) 2025 महत्व
रथ सप्तमी (Rath Saptami) के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों में माना गया है कि सूर्य की ओर मुख करके सूर्य स्तुति करने से त्वचा संबंधी रोगों का निवारण होता है। शुभता आती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
