रैपर Emiway Bantai ने रचाई शादी, शेयर की दुल्हन की खूबसूरत तस्वीर
एमीवे बंटाई (Emiway Bantai) हिप हॉप कम्यिुनिटी का बड़ा चेहरा हैं। उनके गानों के व्यूज मिलियन्स में होते हैं। उनका गाना ‘हिप हॉप’ खूब मशहूर हुआ था और फिल्म ‘गली बॉय’ में भी उन्होंने अपनी रैपिंग स्किल्स दिखाई थी। रैपर ने…
एमीवे बंटाई (Emiway Bantai) हिप हॉप कम्यिुनिटी का बड़ा चेहरा हैं। उनके गानों के व्यूज मिलियन्स में होते हैं। उनका गाना ‘हिप हॉप’ खूब मशहूर हुआ था और फिल्म ‘गली बॉय’ में भी उन्होंने अपनी रैपिंग स्किल्स दिखाई थी। रैपर ने अपने फैन्स को अचानक सरप्राइज कर दिया है। एक तरफ जहां उनके कुछ फैन्स खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं तमाम फीमेल फैन्स के दिल टूट गए हैं। दरअसल एमीवे बंटाई ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें रैपर की दुल्हनिया नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर एमीवे बंटाई की पत्नी कौन हैं।
रैपर एमीवे बंटाई (Emiway Bantai) की पत्नी का नाम स्वालिना है। स्वालिना एक एक्ट्रेस, मॉडल और म्यूजिक आर्टिस्ट भी हैं। साल 1995 में फिनलैंड में जन्मी स्वालिना ने बहुत सारे म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साल 2023 में दोनों एक हिट गाने ‘कुड़ी’ में भी नजर आए थे। इसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
रीयल लाइफ कपल बने बंटाई (Emiway Bantai) और स्वालिना
एमीवे बंटाई (Emiway Bantai) और स्वालिना ने अब 2025 में शादी कर ली है और वो अब रियल लाइफ कपल बन चुके हैं। दोनों ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में वो ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। एमीवे ने जहां वाइन कलर की हैवी वर्क वाली शेरवानी कैरी की है, वहीं उनकी दुल्हनिया ने मैचिंग लहंगा पहना है। अपनी ड्रेस के साथ स्वालिना ने वाइन और गोल्डन कलर की ज्वैलरी पहनी है।
राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के बेहद करीबी का हुआ निधन
एमीवे बंटाई और स्वालिना की शादी की फोटोज की बात करें तो पहली फोटो में दोनों बाहें खोलकर पोज दे रहे हैं और आंखों पर काला चश्मा चढ़ा हुआ है। वहीं दूसरी फोटो में एमीवे अपनी दुल्हनिया को वरमाला पहना रहे हैं और वो खुशी से उनकी ओर देख रही हैं। एक और फोटो में कपल डांस करता हुआ नजर आ रहा है। बाकी फोटोज में भी दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
