24 घण्टे ऑनलाइन

कैदी ने कांच के टुकड़े खाकर की आत्महत्या की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

महोबा। जिले में एक रेप के आरोपी ने सुसाइड (Suicide) करने की कोशिश की। आरोपी ने खुद को खत्म करने के लिए कांच के कई टुकड़े खा लिए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। आरोप ने लगाते हुए कहा…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

महोबा। जिले में एक रेप के आरोपी ने सुसाइड (Suicide) करने की कोशिश की। आरोपी ने खुद को खत्म करने के लिए कांच के कई टुकड़े खा लिए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। आरोप ने लगाते हुए कहा कि जेल में उसका उत्पीड़न हो रहा था। इसको लेकर उसने जेल प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रेप आरोप में सजा काट रहे आरोपी की पहचान महोबा के अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया गांव के रहने वाले विजय के रूप में हुई जिसकी उम्र करीब 37 साल है। विजय को वर्ष 2023 में रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वो महोबा की जिला जेल की बैरक नंबर सात में बंद था। आरोपी विजय ने बताया कि जिस बैरक में वो रहता है, उसमें 7 और कैदी रहते हैं जो उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं। जिससे वो काफी परेशान था, प्रताड़ना बढ़ने के बाद उसने कई बार जेल प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विजय ने बताया कि शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ बैरक में बंद अन्य आरोपी कैदियों का मनोबल बढ़ता रहा। लेकिन जब वो बेहद परेशान हो गया और शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने खुद को जान से मारने (Suicide) की कोशिश की। गुरुवार को जब उसे पेशी के लिए बांदा कोर्ट ले जाया गया तो उसने पानी के साथ यह कांच के बारीक टुकड़े पी लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कैदी को सीजेएम कोर्ट अतर्रा में पेशी के लिए लाया गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।