24 घण्टे ऑनलाइन

धुरंधर में रणवीर की बाइक हुई वायरल, खूबियां ऐसी कि फैंस हो गए दीवाने

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज होते ही चर्चा का मुद्दा बन गई है. इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ एक्शन तक…

24GhanteOnline
December 7, 2025
2 min read

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज होते ही चर्चा का मुद्दा बन गई है. इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है. कहानी में जासूसी, थ्रिलर और हाई-रिस्क मिशनों का ऐसा मिश्रण है कि हर सीन रोमांच और सस्पेंस को और तीखा कर देता है. फिल्म का खास अट्रैक्शन रणवीर सिंह की बाइक (Bike) है. आइए जानते हैं कि फिल्म में रणवीर सिंह ने कौन सी बाइक चलाई है और इसकी खूबियां क्या हैं…

फिल्म में रणवीर सिंह 9Ranveer Singh) ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया है वह एक क्रूजर स्टाइल की बाइक है. अब बात करें बाइक के नाम की तो फिल्म में जिस बाइक का इस्तेमाल किया है उसका नाम क्लीयर नहीं किया है, लेकिन दिखने में यह Royal Enfield Classic 350 जैसी नजर आ रही है. फिल्म में बाइक को थोड़ा अलग दिखाने के लिए थोड़ा मोडिफाइड भी किया गया है.

इन सीन्स में दिखाई दी बाइक (Bike) 


रणवीर सिंह का पहला बड़ा इंट्रो सीन इसी बाइक पर होता है. कैमरा स्लो-मोशन में टायर, हेडलैम्प और एग्जॉस्ट दिखाते हुए उन पर जूम करता है. एक सीन में वो बाइक पर अपने दोस्तों के साथ मार्केट एरिया में आते हैं. यहां बाइक का साइड-ऐंगल और रियर-व्यू काफी क्लियर दिखाया गया है. इसी सीन में बाइक का एग्जॉस्ट साउंड थोड़ी देर के लिए सुनाई देता है.

कीमत और इंजन


भारत में Classic 350 की कीमत ₹1,81,118 से ₹2,15,750 एक्स-शोरूम के बीच है. Classic 350 का डिजाइन बिल्कुल पुरानी ब्रिटिश मोटरसाइकिलों जैसा है. गोल हेडलैम्प, टियर-ड्रॉप टैंक, क्रोम पार्ट्स और अपराइट बैठने की पोजिशन इसे एक सिग्नेचर पहचान देते हैं. यही रेट्रो स्टाइल इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाता है. बाइक में 350cc का एक पावरफुल इंजन भी मिलता है.

क्यों पसंद की जाती है बाइक (Bike) ?


RE भारत में सिर्फ बाइक नहीं, एक इमोशन मानी जाती है. ब्रांड का लंबा इतिहास, भरोसेमंद इमेज और रॉयल फील इसे युवाओं, ऑफिस-गोअर्स और टूरर्स सबके बीच पसंदीदा बनाता है. Classic 350 की सीटें चौड़ी और आरामदायक हैं. सस्पेंशन सॉफ्ट है, जो इसे लंबी यात्रा के लिए परफेक्ट बनाता है. इसलिए इसे टूरिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।