24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। यह पर्व बहुत खास होता है।

सावन माह के आखिरी दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) का पर्व पड़ता है। इस दिन पवित्र सूत्र को भाई की कलाई पर बांध कर उनके माथे पर तिलक कर, उनकी आरती उतार कर बहनें इस पवित्र भाई-बहन के इस त्योहार को मनाती हैं। भाई बहन को आजीवन रक्षा का वचन देता है और भेंट के रूप में उपहार देता है। जानते हैं साल 2025 में किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार।

रक्षा बन्धन (Raksha Bandhan ) के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।

इस दिन पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 8 अगस्त, को दोपहर 02:12 मिनट पर होगी।
पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 मिनट पर समाप्त होगी।
तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) पर राखी बांधने का शुभ समय


रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय सुबह 05:47 मिनट से लेकर दोपहर 01:24 तक रहेगा।
जिसकी कुल अवधि 7 घंटे और 37 मिनट रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।