24 घण्टे ऑनलाइन

40 साल बाद एक साथ नजर आएंगे रजनीकांत-कमल हासन, फिल्म के रोल पर आया बड़ा अपडेट

रजनीकांत और कमल हासन (Rajinikanth-Kamal Haasan) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो अभी भी फैंस का एंटरटेनमेंट करते नजर आते हैं। दोनों की पिछले कुछ सालों में कई सारी फिल्में आई हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया है।…

24GhanteOnline
February 8, 2026
2 min read
40 साल बाद एक साथ नजर आएंगे रजनीकांत-कमल हासन, फिल्म के रोल पर आया बड़ा अपडेट

रजनीकांत और कमल हासन (Rajinikanth-Kamal Haasan) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो अभी भी फैंस का एंटरटेनमेंट करते नजर आते हैं। दोनों की पिछले कुछ सालों में कई सारी फिल्में आई हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया है। अगर इतिहास की तरफ रुख करें तो लगभग एक साथ ही दोनों कलाकारों ने अपने करियर करी शुरुआत की थी और कुछ फिल्मों में साथ में काम भी किया था। लेकिन अब दोनों को साथ देखे हुए दर्शकों को लंबा वक्त हो चला है।

लेकिन अब दोनों (Rajinikanth-Kamal Haasan) कलाकार फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं और इस बात को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट भी है। साल 2026 में Thalaivar 173 की शूटिंग खत्म होगी और जनवरी 2027 को इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है। दोनों बड़े स्टार को एक साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं और इसके हर छोटे-बड़े अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म से जुड़ा नया अपडेट क्या है।

कैसी होगी रजनीकांत-कमल हासन (Rajinikanth-Kamal Haasan) की फिल्म की कहानी?


मूवीज सिंगापोर की रिपोर्ट्स की मानें तो थलाइवर 173 के टेंटेटिव टाइटल के आ रही रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। ये फिल्म स्लाइस ऑफ लाइफ एंटरटेनर बताई जा रही है और इसकी कहानी हल्की-फुल्की होगी। फिल्म की कहानी के ज्यादा इंटेंस होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि दोनों कलाकार इस फिल्म में आमने-सामने नहीं होंगे बल्कि दोनों दोस्त के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म का ये अपडेट फिल्म के प्रति फैंस की उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी है।

वर्क फ्रंट पर रजनीकांत-कमल हासन(Rajinikanth-Kamal Haasan) 


रजनीकांत की बात करें तो साउथ सुपरस्टार कई सारी फिल्मों का हिस्सा हैं। वे जेलर 2 फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें मोहनलाल और शिव राजकुमार जैसे कलाकार भी होंगे। इसके अलावा फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।

वहीं कमल हासन की बात करें तो वे अपनी मोस्ट अवेटेड और एंटिसिपेटेड फिल्म इंडियन 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म को मई के महीने में रिलीज किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…