24 घण्टे ऑनलाइन

BCCI में राजीव शुक्ला की एंट्री, इस वजह से हटाए गए रोजर बिन्नी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी को उनके पद से हटाया जा सकता है। उनकी जगह फिलहाल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) को कार्यवाहक अध्यक्ष की…

24GhanteOnline
August 29, 2025
2 min read

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी को उनके पद से हटाया जा सकता है। उनकी जगह फिलहाल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक 27 अगस्त को राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) की अध्यक्षता में BCCI अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि रोजर बिन्नी का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि 70 वर्षीय रोजर बिन्नी को साल 2022 में सौरव गांगुली की जगह बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब एजीएम की बैठक के बाद से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि BCCI में जल्द ही नया अध्यक्ष देखने को मिलेगा।

रोजर बिन्नी भारत की 1983 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं। भारत ने इस साल तब वर्ल्ड कप जीता था और रोजर बिन्नी उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे। 1983 के वर्ल्ड कप में रोजर बिन्नी ने 18 विकेट लिए थे और भारतीय टीम की जीत में एक अहम योगदान दिया था।

रोजर बिन्नी 18 अक्टूबर 2022 से बीसीसीआई में अध्यक्ष पद पर हैं और 19 जुलाई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दरअसल, इस दिन रोजर बिन्नी 70 साल के हो जाएंगे। बीसीसीआई में एक नियम है कि 70 साल की उम्र हो जाने के बाद हर पदाधिकारी अपने पद से रिटायर हो जाता है। वहीं राजीव शुक्ला काफी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जुड़े हुए हैं। भारत के ज्यादातर मैचों में राजीव शुक्ला स्टेडियम में नजर आते हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राजीव शुक्ला को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

क्या है नियम?


BCCI के संविधान के अनुसार, किसी भी पदाधिकारी को 70 साल को एज के बाद अपना पद छोड़ना होगा। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व खिलाडी रोजर बिन्नी पद पर बने रहने के लिए अयोग्य हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) कुछ महीनों के लिए कार्यभार संभालेंगे। राजीव शुक्ला नए अध्यक्ष चुने जाने तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। वो साल 2020 से BCCI के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…