शिल्पा शिरोडकर को कहा ‘नीच इंसान’, रजत दलाल के फिर बिगड़े बोल
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) खत्म हो चुका है, लेकिन के चर्चे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शो के अंदर जो दुश्मनी कंटेस्टेंट्स के बीच नजर आई थीं वो शो के खत्म होने के बाद भी जारी नजर आ रही हैं। आमतौर पर घर की बात को घर…
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) खत्म हो चुका है, लेकिन के चर्चे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शो के अंदर जो दुश्मनी कंटेस्टेंट्स के बीच नजर आई थीं वो शो के खत्म होने के बाद भी जारी नजर आ रही हैं। आमतौर पर घर की बात को घर में छोड़कर कंटेस्टेंट्स लाइफ में आगे बढ़ते हैं। लेकिन बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स के साथ ऐसा नहीं है। हाल ही में रजत दलाल (Rajat Dalal) ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में शिरकत की थी, जहां उन्होंने शिल्पा शिरोड़कर को नीच इंसान कहा तो ईशा सिंह को मेड तक कह दिया। रजत के किए कमेंट्स काफी चर्चा में हैं और लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।
रजत दलाल (Rajat Dalal) ने यूं तो किसी को भी नहीं बक्शा है। विवियन डीसेना, अविना मिश्रा, करणवीर मेहरा और दिग्विजय राठी पर भी रजत ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। लेकिन जो उन्होंने शिल्पा शिरोडकर के लिए कहा है वो बात हजम कर पानी थोड़ी मुश्किल है। एल्विश यादव ने रजत दलाल के साथ पॉडकास्ट का 1 मिनट 50 सेकंड का टीज़र शेयर किया है। इसमें रजत की छोटे-छोटे बयान सुनने को मिल रहे हैं।
विवियन को लेकर कही ऐसी बात
एक सेगमेंट में एल्विश दोस्त रजत को बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें दिखाते हैं और वह उन पर अपना रिएक्शन देते हैं। विवियन डीसेना की तस्वीर देखकर रजत कहते हैं, ”देखो, काम की बात है ऐसी, भाई को हॉलीवुड से आ रहे हैं बहुत ऑफर। ड्राइवर का, बॉय का… मुझे बहुत लोग पूछ रहे हैं, भाई विवियन जी दिख नहीं रहे हैं…वो थोड़ा अविनाश के ज़िप खोलके दे…
शिल्पा शिरोडकर को कहा नीच इंसान
टीजर में आगे शिल्पा शिरोडकर पर भी तंज कसते हुए रजत दलाल कहते हैं, “आप इंडस्ट्री में चाहे कितने साल हों, मुझे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता। मैंने नीच आदमी बहुत देखे हैं, लेकिन आपसे ज्यादा नीच आदमी नहीं देखा, डाल देना इसे बेशक, कर लेना जो करना है मुझे फर्क नहीं पड़ता।
ओम बिरला को सौंपी गईं वक्फ विधेयक पर JPC की रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली है मंजूरी
इतना ही नहीं बिग बॉस 18 के पूरे सीजन में ईशा सिंह को अपनी बहन कहने वाले रजत ने तो उन्हें भी नहीं बक्शा। रजत ने ईशा पर कमेंट करते हुए कहा कि ये वो लड़की है, जिससे लोग शादी इसलिए करते हैं कि ताकि वो बर्तन-वर्तन अच्छे से धो ले।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
