बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये
रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद…
रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और यह तेजी से 50 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि इसके साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों का प्रदर्शन फीका रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें हिंदी संस्करण से 1.55 करोड़ और मराठी संस्करण से 3.35 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस पीरियड ड्रामा में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और भाग्यश्री जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म ने पांचवें दिन महज 28 लाख रुपये कमाए हैं और कुल कलेक्शन 3.51 करोड़ रुपये तक सिमट गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' भी कमाई जारी रखे हुए है, जिसने रिलीज के 19वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अब तक 146.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
