24 घण्टे ऑनलाइन

ये पानी दूर करेगा आपकी परेशानी, जानें इस्तेमाल का तरीका

देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने अपना असर दिखाते हुए बारिश की झड़ी लगा दी हैं। बारिश (Rain) की ये फुहारें वातावरण को ठंडा करने के साथ ही मन को सुकून भी देती हैं। कई लोगों को तो बारिश के इस पानी (Rain Water) में…

24GhanteOnline
December 13, 2025
3 min read

देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने अपना असर दिखाते हुए बारिश की झड़ी लगा दी हैं। बारिश (Rain) की ये फुहारें वातावरण को ठंडा करने के साथ ही मन को सुकून भी देती हैं। कई लोगों को तो बारिश के इस पानी (Rain Water) में नहाना बहुत पसंद आता हैं। बारिश का पानी जितना फसल और बाकी कामों में लिए उपयोगी है उतना ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी होता हैं। जी हां, बारिश का पानी चमत्कारी होता हैं जिसकी मदद से आपके जीवन में पनपी परेशानी, दरिद्रता, कर्ज या कलह की स्थिति को दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बारिश के पानी (Rain Water )से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको अगर आप आजमाएंगे तो कई परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

रोग के निदान के लिए


अगर लंबे समय से बीमार हो और दवाइयां भी कोई खास असर न कर रही हों, तो इसमें भी बारिश (Rain Water) के पानी का उपाय करें। प्रतिदिन महामृत्युंजय का जाप करते हुए बारिश के पानी की कुछ बूंदें पिलानी चाहिए। इस उपाय से रोगी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है। व्यक्ति अगर सक्षम है तो खुद भी महामृत्युंजय का जाप करते हुए इस उपाय को कर सकता है। इसे और भी लाभ होगा।

हनुमान चालीसा का पाठ


अगर आपको लगता है कि नकारात्मक शक्ति के कारण कर्ज आदि जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो बारिश का पानी (Rain Water) एकत्रित करके उसे हनुमानजी के सामने रख दें और पूरे सावन महीने हर रोज 52 हनुमान चालीसा का पाठ करें। फिर उस पानी को घर के सभी हिस्सों में छिड़क दें।

घड़े में बारिश का पानी (Rain Water) 


अगर कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है तो मिट्टी के घड़े में बारिश के पानी रखकर उसे घर के ईशान और उत्तर दिशा में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कटोरी में इकट्ठा करें बारिश का पानी (Rain Water)


अगर किसी व्यक्ति के पास धन की कमी है तो एक कटोरी में बारिश के पानी भर लें और अपने घर की छत पर रख लें उस पानी को अच्छे से धूप लग जाए तो इस पानो को अपने ईष्टदेव का नाम लेकर आम के पत्तों पर छिड़क दें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनेगी।

परिवार में कलह हो


एक तांबें के बर्तन में बारिश का पानी इकट्ठा करें। किसी भी एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का इस जल से अभिषेक करें। यह उपाय परिवार में प्रेम बढ़ाएगा, कलह को समाप्त करेगा। व्यापार, नौकरी और कॅरियर संबंधी आपकी परेशानियां दूर होंगी और सफलता मिलेगी, परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव खत्म होते हैं और सभी का विकास होता है।

आम के पत्तों पर छिड़के बारिश का पानी (Rain Water)


धन की कमी को दूर करने के लिए बारिश के पानी को एक बर्तन में रख लें। इस पानी को कुछ देर तक धूप में रखें। इसके बाद इस पानी को आम के पत्तों पर छिड़क दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

बारिश के पानी (Rain Water) और दूध से स्नान


वास्तु के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता ही जा रहा है तो बारिश के पानी एक बाल्टी में इकट्ठा कर लें। इसके बाद इसमें दूध डालकर भगवान का स्मरण करके पूरे महीने इस पानी से स्नान करते रहें। ऐसा करने से आपको कर्ज उतरने लगेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…