24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में मौसम ने ली करवट, दिन में छाया अंधेरा; लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश

लखनऊ। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी लखनऊ में रात से ही बादल छाए हुए थे। सुबह यहां घने बादलों के बीच बारिश (Rain) शुरू हो…

24GhanteOnline
January 12, 2025
2 min read

लखनऊ। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी लखनऊ में रात से ही बादल छाए हुए थे। सुबह यहां घने बादलों के बीच बारिश (Rain) शुरू हो गई। राजधानी लखनऊ के अलावा अवध के अन्य जिलों में भी बारिश हो रही है।

कुछ जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश (Rain) का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। संक्राति के आसपास से मौसम के साफ हो जाने की उम्मीद है।

यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम चार रिकॉर्ड किया गया। यह अलग बात रही कि दिन भर धूप निकले रहने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 22 पर पहुंच गया। हाल के कुछ दिनों में यह सर्वाधिक रहा।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे एस. जयशंकर, 20 जनवरी को होगी ताजपोशी


शनिवार को सुबह ही धूप निकल आई। कोहरे का भी प्रभाव देखने को नहीं मिला। ऐसे में पूरे दिन ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। हवा की गति भी काफी कम 0.5 किमी प्रति घंटे और दिशा उत्तरी-पूर्वी रही। पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के बाद भी आसमान पर बादल नहीं छाए। इसके विपरीत रात काफी ठंडी रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें