24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 30- 40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं

लखनऊ। यूपी में धूप और काले बादलों के आंख मिचौली का दौर जारी है। रविवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है की आज 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) के छींटे पड़ सकतें है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी…

24GhanteOnline
May 25, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी में धूप और काले बादलों के आंख मिचौली का दौर जारी है। रविवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है की आज 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) के छींटे पड़ सकतें है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में तेज धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से अलग अलग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

आईएमडी (IMD)  के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को यूपी के करीब लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी,अयोध्या,अंबेडकर नगर,आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, गोंड़ा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बागपत, और सहारनपुर समेत आस पास के जिलों में बारिश (Rain) हो सकती है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. 26, 27, 28 और 29 मई को भी अलग अलग जिलों में बारिश की संभावना है।

मई के आखरी हफ्ते में भी होगी बारिश (Rain) 


बीएचयू  के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मई के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर देखा जाएगा।

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, मरीजों को वार्ड से निकाला गया बाहर


अनुमान है अलग अलग जिलों में 28 मई तक बादलों की आवाजाही रहेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। हालांकि तापमान में बहुत उतार चढ़ाव फिलहाल नहीं देखा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें