24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में मौसम ने फिर ली करवट, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ। यूपी का मौसम एक बार फिर से करवट ले लिया है। रविवार को कई जिलों में आंधी चलने के बाद तापमान गिरा। आज कई जनपदों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार को अमेठी, बलरामपुर, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर और…

24GhanteOnline
April 28, 2025
3 min read

लखनऊ। यूपी का मौसम एक बार फिर से करवट ले लिया है। रविवार को कई जिलों में आंधी चलने के बाद तापमान गिरा। आज कई जनपदों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार को अमेठी, बलरामपुर, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर और गोंडा समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। आंधी से कई जगह पेड़ गिर पड़े और बिजली के तार टूट गए। इस बीच आंधी और बिजली गिरने से हुए हादसे में प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को 16 जिलों में तेज हवा संग बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। तराई के 12 जिलों, खासतौर पर बिहार से सटे कुशीनगर, महाराजगंज में गरज-चमक संग ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चार मई तक लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद है। अयोध्या में बिजली गिरने से बीकापुर निवासी 15 साल की किशोरी वैष्णवी की माैत हो गई। फतेहपुर में आंधी से शनिवार रात पेड़ गिरने से तीन किसान दब गए। हादसे में सुधीर यादव की मौत हो गई। वहीं, गिरी बिजली के चपेट में आने से अमौली निवासी गुलाब की मौत हो गई।

मथुरा में दिनभर बादल छाए रहे। रविवार को पूर्वी यूपी और तराई वाले इलाकों में सुबह चली तेज हवाओं और घने काले बादलों के चलते दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एनसीआर व इससे सटे जिलों में पारे में कोई खास अंतर नहीं पड़ा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं की परस्पर क्रिया हो रही है जिससे मौसम में बदलाव आया है। एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक से चार मई तक पूरे प्रदेश में आंधी-पानी के आसार बन रहे हैं। इससे कुछ दिन लू के थपेड़ों से राहत रहेगी।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट


सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर।

गरज-चमक के साथ वज्रपात

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतकबीरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, भदोही, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर।

राजधानी में बदले हुए मौसम के बीच रविवार सुबह से ही तेज हवाएं चलीं और आसमान में काले बादल छा गए। पुरवा हवा और बादलों की मौजूदगी से अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री की गिरावट आ गई। इससे बीते कई दिनों से लखनऊ में चल रही रूखी गर्म हवाओं से काफी राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकलने पर हवा में मौजूद नमी की वजह से थोड़ी उमस भी महसूस की गई।

अक्षय तृतीया से पहले फीकी हुई सोने की चमक, जानें गोल्ड का आज का रेट


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का प्रभाव रहेगा। ऐसे में बादलों की आवाजाही के साथ पुरवाई की रफ्तार बढ़ने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में चक्रवाती परिसंचरण के असर से अगले दो दिन गर्म हवा के थपेड़ों से राहत रहेगी। इसके बाद मौसम पुराने मिजाज में लौटेगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 39.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री की उछाल के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें