इस सरकारी ऐप से करें Train Ticket बुकिंग, मिलेगा इतना डिस्काउंट
हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, यही वजह है कि अब आम जनता को राहत देने के लिए सरकारी ऐप Rail One ट्रेन टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है. ये ऑफर आज यानी 14 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है, अगर आप इस ऐप से…

हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, यही वजह है कि अब आम जनता को राहत देने के लिए सरकारी ऐप Rail One ट्रेन टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है. ये ऑफर आज यानी 14 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है, अगर आप इस ऐप से अनरिजर्व्ड (General Ticket) टिकट बुक करते हुए डिजिटल भुगतान (यूपीआई, कार्ड, ऐप वॉलेट) करते हैं तो आपको 3 फीसदी की छूट का फायदा मिलेगा.
ऑफर तो शुरू हो गया लेकिन यहां एक सवाल जो हर किसी के जे़हन में उठ रहा है कि आखिर ये ऑफर कितने दिनों तक या फिर कह लीजिए कब तक वैलिड है? Northern Railway ने X पर पोस्ट कर न केवल ऑफर बल्कि इस बात की भी जानकारी दी है ऑफर 14 जनवरी से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक एक्टिव रहेगा. इसका मतलब आप 6 महीने तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
रेलवे अधिकारियों ने इस बात को साफ कर दिया है कि 3 फीसदी की छूट का फायदा केवल Rail One ऐप से बुकिंग पर ही मिलेगा. अगर आप किसी दूसरे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म या वेबसाइट से जनरल टिकट बुक करते हैं, तो आपको डिस्काउंट का फायदा नहीं मिलेगा. ऐसा कहा जा रहा है कि इस ऑफर को शुरू करने का मकसद से स्टेशन पर खुले टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करना है.
Rail One App क्या है?
ये एक सुपर ऐप है जिसे CRIS (Centre for Railway Information Systems) ने तैयार किया है और इसे IRCTC के साथ इंटीग्रेट किया गया है. इस ऐप की मदद से आप न केवल Train Ticket Booking कर पाएंगे बल्कि PNR Status, Track Your Train, Order Food, Rail Madad, File Refund और Coach Position जैसी जानकारी मिलती है. ये ऐप (Rail One) एंड्रॉयड और ऐपल, दोनों ही यूजर्स के लिए ऑफिशियल गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, आप केवल ऑफिशियल स्टोर ही डाउनलोड करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
