अचानक गुरुग्राम पहुंचे राहुल गांधी, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल
गुरुग्राम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार रात अचानक गुरुग्राम का दौरा करने पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के आने की भनक तक नहीं थी। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे गैलेरिया…
गुरुग्राम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार रात अचानक गुरुग्राम का दौरा करने पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के आने की भनक तक नहीं थी। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे गैलेरिया मार्केट के Tizziro Cafe पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों के साथ बैठकर कॉफी पी।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी इस गोपनीय यात्रा के दौरान करीब 50 मिनट तक हरियाणा में ही रुके, जहां उन्होंने लोगों से हरियाणा की राजनीति और गुरुग्राम की समस्याओं पर भी चर्चा की। वह रात करीब 8:30 बजे गैलेरिया मार्केट पहुंचे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह हरियाणा दौरा इतना गुप्त था कि इसकी खबर कुछ चुनिंदा लोगों के अलावा किसी को भी नहीं थी। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता मनीष खटाना को अपने एसपीजी के जरिए बुलाया था। खटाना से मिलने के बाद उन्होंने हरियाणा की जमीनी रिपोर्ट को लेकर विस्तृत चर्चा की।
अपनी इस गुप्त यात्रा के जरिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी कुछ संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का नया सीएलपी लीडर और प्रदेश अध्यक्ष जल्द नियुक्त होगा। राहुल गांधी की इस तरह अचानक एंट्री होने से गुरुग्राम में सियासी हलचल बढ़ गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
