24 घण्टे ऑनलाइन

रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटे को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

सुल्तानपुर । यूपी के सुल्तानपुर जिले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराकर लौटते समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची (Ramchet Mochi) की…

24GhanteOnline
February 20, 2026
2 min read
रामचेत मोची की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटे को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

सुल्तानपुर । यूपी के सुल्तानपुर जिले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराकर लौटते समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के गुप्तारगंज स्थित रामचेत मोची (Ramchet Mochi) की दुकान पर रुके। उन्होंने रामचेत के परिवार से बात की। उनके बेटे से परिवार का हाल जाना। इसके बाद लखनऊ के लिए निकल गए।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विधायक नगर चौराहा स्थित रामचेत मोची के बेटे राघव दुकान पर थे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करीब सात मिनट उनकी दुकान पर रुके। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रामचेत की मौत पर श्रंद्धाजलि अर्पित की। बेटे राघव से कहा कि वह रामचेत की मृत्यु पर नहीं आ पाए। राघव की बिटिया श्रद्धा को अपनी गोदी में उठाया। उसे चाकलेट दी और दुलार किया। राघव को आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत पड़ेगी वह उनकी मदद के लिए खड़े हैं।

बता दें कि कुछ महीनों पहले रामचेत मोची का निधन हो गया था। उनके उपचार के दौरान भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आर्थिक और अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराई थी।

बतातें चलें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया। कोर्ट ने मामले में सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए अगली तारीख 9 मार्च निर्धारित की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें