24 घण्टे ऑनलाइन

हम साबित करेंगे बीजेपी और आरएसएस वोट चोर... सीतामढ़ी में राहुल गांधी का हमला

सीतामढ़ी। बिहार में एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। रैली के 12वें दिन कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी के जानकी माता…

24GhanteOnline
August 28, 2025
2 min read

सीतामढ़ी। बिहार में एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। रैली के 12वें दिन कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी के जानकी माता मंदिर में दर्शन के साथ यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद दोनों नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर सीधा हमला बोला।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “हम एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। ये लोग पहले आपका वोट लेंगे, फिर आपका राशन कार्ड और बाद में आधार को निशाना बनाएंगे। हमें पता है ये बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है। चुनाव आयुक्त को समझना होगा कि बिहार की जनता होशियार है और एक भी वोट चोरी नहीं होने देगी।”

दलितों और गरीबों को चेतावनी


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दलित समुदाय से अपील करते हुए कहा कि संविधान ने उन्हें अधिकार दिए हैं, लेकिन बीजेपी उनसे ये अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में 65 लाख वोट कटे हैं और इनमें गरीबों के नाम शामिल हैं, जबकि अमीरों के नाम नहीं हटाए गए। उन्होंने कहा, “ये गरीबों से वोट चोरी कर रहे हैं। आपकी आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन हम आपके साथ खड़े हैं। आपकी आवाज कभी दबाई नहीं जा सकेगी।”

बीजेपी-आरएसएस पर गंभीर आरोप


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा, “कर्नाटक में हमने सबूत देकर दिखाया कि बीजेपी ने वोट चुराए। अब हम लोकसभा चुनाव और हरियाणा चुनाव में भी सबूत पेश करेंगे। हम साबित करेंगे कि बीजेपी और आरएसएस वोट चुराकर चुनाव जीतते हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।