राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से दिया इस्तीफा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान और द्रविड़ ने आपसी सहमति से ये फैसला किया। फ्रेंचाइजी ने शनिवार 30 अगस्त को इस…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान और द्रविड़ ने आपसी सहमति से ये फैसला किया। फ्रेंचाइजी ने शनिवार 30 अगस्त को इस ऐलान के साथ ही हर किसी को चौंका दिया। इससे ये सवाल भी उठने लगा है कि क्या द्रविड़ आगे भी कोचिंग जारी रखेंगे या नहीं? अगर IPL की बात करें तो एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जहां द्रविड़ ये भूमिका निभा सकते हैं।
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) पिछले साल ही राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने थे। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने के बाद द्रविड़ ने राजस्थान में ये जिम्मेदारी संभाली थी। मगर सिर्फ एक सीजन के बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
राजस्थान रॉयल्स ने जो बयान जारी किया, उसमें ये बताया गया है कि फ्रेंचाइजी उन्हें एक बड़ी और विस्तृत भूमिका देने जा रही थी लेकिन पूर्व भारतीय कोच ने इससे इनकार कर दिया और टीम से अलग होने का फैसला किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
