24 घण्टे ऑनलाइन

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

अगर आपका भी मन कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का हो रहा है तो ये डिश ट्राई करिए। इस डिश का नाम पोटेटो पिनवील (Potato Pinwheel) हैं। इस डिश को पोटेटो पिनवील (Potato Pinwheel) इसलिए कहते क्योंकि इसमें आलू के साथ मटर की…

24GhanteOnline
July 19, 2026
2 min read
घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

अगर आपका भी मन कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का हो रहा है तो ये डिश ट्राई करिए। इस डिश का नाम पोटेटो पिनवील (Potato Pinwheel) हैं। इस डिश को पोटेटो पिनवील (Potato Pinwheel) इसलिए कहते क्योंकि इसमें आलू के साथ मटर की फिलिंग होती है और देखने में गोल गोल लगते हैं। जानिए इस कुरकुरी और चटपटी डिश को बनाने का तरीका।

पोटेटो पिनवील (potato pinwheels)  बनाने के लिए जरूरी चीजें



  • आलू- उबला हुआ (दो-तीन)

  • हरी मटर - आधी कटोरी उबली हुई

  • आटा- आटे की लोई (दो-तीन)

  • हरी मिर्च- दो-तीन

  • हरी धनिया महीन कटी हुई

  • लाल कुटी मिर्च

  • चाट मसाला

  • रिफाइंड


पोटेटो पिनवील (potato pinwheels) बनाने की विधि-


सबसे पहले आटे में पानी डालकर उसे मल लें। आटा मुलायम ही रखें। अब आटे की लोई लें और उसे रोटी की तरह बेल लें। दूसरी तरफ उबले हुए आलू में उबली हुई मटर, कटा हुआ हरा धनिया, चाट मसाला, नमक, हरी मिर्च, थोड़ी सी कुटी लाल मिर्च डाल दें।

अब इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस डोब को जो आपने रोटी बेली है उस पर एक पतली लेयर की तरह फैला दें। इसके बाद इस रोटी को मोड़ लें।

अब इस मोड़ी हुई रोटी के चाकू की सहायता से टुकड़ें कर लें। ध्यान रहे कि टुकड़े न तो ज्यादा बड़े हों और न ही ज्यादा छोटे। अब एक-एक करके इन टुकड़ों को हाथ पर लीजिए और उसे हथेली की सहायता से गोल शेप दीजिए

अब तवे पर थोड़ा सा रिफाइंड डालिए। याद रहे इसे आपको टिक्की की तरह दोनों तरफ सेकना है। इसलिए रिफाइंड तवे पर उसी हिसाब से डालें।

अगर आपके पास नॉन स्टिक तवा है तो वो लीजिए अगर नहीं तो साधारण तवा लें। अब इस गोल शेप वाली आटे की लोई को तवे पर डालिए और सेकना शुरू करिए। आंच ज्यादा तेज न करें वरना ये जल सकती है।

धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ टिक्की की तरह सेके। जब दोनों तरफ से हल्की ब्राउन हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। अब आपकी पोटेटो पिनवील डिश खाने के लिए एकदम तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।