राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल, दो PWD अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश
राम वनगमन मार्ग (Ram Vangaman Path) के अवतारपुर से सिंहरौर-उपरिहार हिस्से में निर्माण कार्य की गुणवत्ता में खामियां सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ओमकार…

राम वनगमन मार्ग (Ram Vangaman Path) के अवतारपुर से सिंहरौर-उपरिहार हिस्से में निर्माण कार्य की गुणवत्ता में खामियां सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ओमकार भारती और अधिशासी अभियंता रवींद्र पाल सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
करीब 14 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में लगभग डेढ़ किलोमीटर तक सड़क के साइड बंधे और ढाल क्षतिग्रस्त पाए गए। इसके अलावा फ्लाईओवर के स्लैब में भी बड़ी खामियां सामने आईं। थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट में निर्माण की गुणवत्ता खराब पाई गई।
यह सड़क पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग की ओर से बनवाई जा रही है। मामले में संबंधित ठेकेदार को डिबार करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।
ठेकेदार को पूरी सड़क की मरम्मत अपने खर्च पर करनी होगी। वहीं, गुणवत्ता की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रही संस्था को भी काली सूची में डालने के लिए कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
