24 घण्टे ऑनलाइन

जंग के साये में दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, सुनाई आपबीती

भारत की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने दुबई में हुए विस्फोट के बाद अपने डरावने अनुभव साझा किए हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास धमाके के दौरान वह अपनी टीम के साथ ट्रांजिट में थीं। अचानक हुए…

24GhanteOnline
March 1, 2026
2 min read
जंग के साये में दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, सुनाई आपबीती

भारत की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने दुबई में हुए विस्फोट के बाद अपने डरावने अनुभव साझा किए हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास धमाके के दौरान वह अपनी टीम के साथ ट्रांजिट में थीं। अचानक हुए विस्फोट से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और उनके कोच को धुएं व मलबे से बचने के लिए तुरंत वहां से हटना पड़ा।

सिंधू (PV Sindhu) ने बताया कि हालात हर घंटे और तनावपूर्ण होते जा रहे थे। हालांकि, बाद में एयरपोर्ट प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। दुबई स्थित भारतीय मिशन ने भी लगातार संपर्क में रहकर सहायता दी।


It’s hard to process what’s unfolding right now. Hearing the interceptions overhead and seeing how quickly everything has escalated is honestly terrifying. So many disturbing videos are coming to light, and this is sadly the reality of what is happening. Dubai is a city I deeply…


— Pvsindhu (@Pvsindhu1) February 28, 2026

सिंधू (PV Sindhu) के पिता ने बताया कि भारतीय दूतावास ने उनकी बेटी को होटल में ठहराया है और वह सुरक्षित हैं। इससे पहले सिंधू ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की भीड़ और अव्यवस्था के दृश्य साझा करते हुए कहा था कि ऊपर से आ रही आवाजें और बिगड़ते हालात मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण थे।

दरअसल, सिंधू (PV Sindhu) बर्मिंघम में होने वाले All England Open में भाग लेने जा रही थीं और दुबई उनका ट्रांजिट पड़ाव था। क्षेत्रीय तनाव के चलते उड़ानें अचानक रोक दी गईं, जिससे वह और हजारों यात्री वहीं फंस गए। फिलहाल वह अपनी टीम के साथ सुरक्षित हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…