पीवी सिंधु ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी को चटाई धूल, क्वार्टर फाइनल में की एंट्री
भारत की दमदार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस सिंगल्स में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की। पीवी सिंधु ने चीन की वांग जी यी के खिलाफ 21-19, 21-15 से जीत दर्ज कर…
भारत की दमदार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस सिंगल्स में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की। पीवी सिंधु ने चीन की वांग जी यी के खिलाफ 21-19, 21-15 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में आठ बार वांग जी यी के खिलाफ जीत दर्ज की है। उनका रिकॉर्ड 8-0 का हो चुका है।
क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु (PV Sindhu)
पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने वांग जी यी के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया। जहां एक तरफ सिंधु की वर्ल्ड रैंकिंग 15 है उन्होंने दुनिया की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी वांग जी यी को इस मुकाबले में सेट होने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। ये मैच सिर्फ 48 मिनट में ही खत्म हो गया।
इन दोनों के खिलाफ खेले गए पहले सेट में वांग जी यी ने पीवी सिंधु को थोड़ी बहुत कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की। वांग से पहले सेट के आखिरी में एक फाउल हो गया था जिसकी वजह से पीवी सिंधु ने इस मैच को अपने नाम किया।
दूसरे सेट में पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने धमाकेदार बैडमिंटन खेलते हुए आसानी से जीत हासिल कर ली। अब उन्हें क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी के खिलाफ मैच खेलना है। अगर ये मुकाबला सिंधु ने जीत लिया तो वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
