24 घण्टे ऑनलाइन

युद्ध पर लगेगा विराम! पुतिन ने यूक्रेन को दिया सीधी वार्ता का प्रस्ताव

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने रविवार को इस्तांबुल में 15 मई को यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता का प्रस्ताव रखा और कहा कि इसका उद्देश्य स्थायी शांति स्थापित करना तथा युद्ध के मूल कारणों को खत्म करना होना…

24GhanteOnline
May 11, 2025
2 min read

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने रविवार को इस्तांबुल में 15 मई को यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता का प्रस्ताव रखा और कहा कि इसका उद्देश्य स्थायी शांति स्थापित करना तथा युद्ध के मूल कारणों को खत्म करना होना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Putin) ने कहा, रूस इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव दे रहा है ताकि संघर्ष के मूल कारणों को कम किया जा सके और लंबे वक्त तक स्थायी शांति बहाल की जा सके।

पुतिन (Putin) ने साल 2022 में रूसी हमले के तुरंत बाद विफल वार्ता का जिक्र करते हुए कहा, वार्ता तोड़ने के पीछे रूस नहीं, बल्कि यूक्रेन था। जिसने साल 2022 में वार्ता को तोड़ दिया था। फिर भी हम प्रस्ताव कर रहे हैं कि कीव बिना किसी पूर्व शर्त के फिर से सीधी बातचीत शुरू करें।

पुतिन ने कहा, 'हम कीव अधिकारियों को गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने की पेशकश करते हैं।'

सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने हेतु युवाओं का आह्वाहन किया


उन्होंने कहा, 'यूक्रेन जैसा कहता है, हमारा प्रस्ताव उसी पर आधारित है। हमारा प्रस्ताव मेज पर है, अब इसका फैसला यूक्रेन के अधिकारियों और उनके क्यूरेटर्स पर निर्भर है। ऐसा मालूम होता है कि ये उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारणों से प्रेरित है, न कि अपने लोगों के हितों से।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…