घर में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर, खुशियों की होगी एंट्री
घर में लगाए गए चित्र या पेंटिंग से भी आपका जीवन संचालित होता है। भले ही इसका परिणाम देर से प्राप्त हो परंतु होता जरूर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुंदर चित्रों से सुंदर भविष्य का निर्माण होता है। यदि आप चाहते हैं कि…
घर में लगाए गए चित्र या पेंटिंग से भी आपका जीवन संचालित होता है। भले ही इसका परिणाम देर से प्राप्त हो परंतु होता जरूर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुंदर चित्रों से सुंदर भविष्य का निर्माण होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख, शांति के साथ खुशहाली या प्रसन्नता रहे तो घर में इन पांच पक्षियों (Birds) के चित्रों में से कोई एक का चित्र जरूर लगाएं।
1. चिड़िया : पारिवारिक सुख, शांति और प्रसन्नता हेतु आप बैठकर रूप में घोंसले में अपने बच्चों के साथ बैठी चिड़िया (Birds) का चित्र भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही प्रसन्नता देगा। आप चाहे तो चिढ़ियाओं का चित्र भी लगा सकते हैं।
2. तोता : यदि बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता हो तो पढ़ने के कक्ष में किसी हरे तोते का चित्र लगाएं जिससे बच्चे का पढ़ने में तुरंत ही मन लगने लगेगा। यदि आप ढेर सारे उड़ते हुए तोते की तस्वीर लगाएंगे तो घर में खुशहाली आएगी।
3. हंस : घर में अतिथि कक्ष में हंस के जोड़ों की तस्वीर लगाएं जिससे अपार धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी और घर में हमेशा शांति बनी रहेगी। इससे दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहता है।
4. सारस : घर में अतिथि कक्ष में आप सारस के झुंड का फोटो भी लगा सकते हैं। ये जीवन में प्रसन्नता और शांति से भर देगा। इसके लिए बड़ा सा पोस्टर होना चाहिए।
5. मोर : मोर को भारतीय धर्म में बहुत ही शुभ और पवित्र पक्षी माना जाता है। यह भगवान कार्तिकेय का वाहन है। मोरपंख को श्रीकृष्ण अपने मुकुट में लगाते हैं। इसकी तस्वीर लगाने से घर में सुख, शांति के साथ ही समृद्धि और प्रसन्नता बरकरार रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
