घर में सुख-समृद्धि के लिए यहां लगाएं शीशा
कभी-कभी लोगों को ऐसे वक्त का सामना भी करना पड़ता है जब चारों ओर निराशा ही नज़र आती है. किसी भी काम में सफलता (Success) नहीं मिलती और कोई भी काम आसानी के साथ नहीं बनता है. ऐसे में व्यक्ति खुद को बहुत ही मजबूर महसूस करता है…
कभी-कभी लोगों को ऐसे वक्त का सामना भी करना पड़ता है जब चारों ओर निराशा ही नज़र आती है. किसी भी काम में सफलता (Success) नहीं मिलती और कोई भी काम आसानी के साथ नहीं बनता है.
ऐसे में व्यक्ति खुद को बहुत ही मजबूर महसूस करता है और तरह-तरह के उपाय आजमाता है. ऐसे में कई बार लोग फेंगशुई (Feng shui) और वास्तु टिप्स (Vastu tips) की मदद लेते हैं. अगर आप भी किसी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं और आपको कोई और रास्ता नजर नहीं आ रहा है. तो आप भी इन फेंगशुई और वास्तु टिप्स की मदद ले सकते हैं.
आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार आइने यानी शीशे के कुछ उपाय (Feng shui mirroe tips) बताते हैं. जिनको अपनाकर आप अपनी परेशानियों में काफी हद तक कमी महसूस करेंगे. इन टिप्स के अनुसार आपको शीशे (Mirror) को कुछ खास जगहों पर लगाने की जरूरत है. तो वहीं इन बातों का भी ध्यान रखना है कि शीशे को किन जगहों पर लगाना शुभ नहीं होता है. तो आइये जानते हैं कि शीशे को किन जगहों पर रखना शुभ और किन जगहों पर रखना शुभ नहीं होता है.
ईशान कोण की दीवार पर लगाएं आइना
घर में सुख-समृद्धि का वास हो और कामों में सफलता मिले इसके लिए घर के ईशान कोण की दीवार पर एक आइना लगा सकते हैं.
दुकान पर इस जगह लगाएं आइना
दुकान में कारोबार अच्छा चले और तरक्की मिलती रहे, इसके लिए दुकान में उस जगह पर आइना लगाएं जहां से अंदर आने के दरवाजे का प्रतिबिंब नजर आता हो.
दुकान में ईशान कोण में न लगाएं आइना
अगर आप दुकान या कारखाना चलाते हैं तो कभी भी दुकान, कारखाना या शोरूम की छत पर कभी भी आइना न लगाएं. ऐसा करना व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है.
दरवाजे के पीछे न लगाएं शीशा
घर में बरकत और खुशहाली के लिए घर के किसी भी कमरे में दरवाजे के पीछे दर्पण न लगाएं. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास खत्म होने लगता है.
शुभ दिशा में लगाएं आइना
अगर आप चाहते हैं कि घर में शुभ दिशाओं का प्रभाव बढ़े और अशुभ दिशाओं के असर को कम किया जा सके. इसके लिए शुभ दिशाओं में अंदर की तरफ और अशुभ दिशाओं में बाहर की तरफ देखता हुआ शीशा लगाएं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
