24 घण्टे ऑनलाइन

रामनवमी पर इन जातकों पर बरसेगी प्रभु राम की विशेष कृपा, होगा धन लाभ!

रामनवमी (Ram Navami) हिंदू धर्म का बहुत ही पावन और विशेष त्योहार है। हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी रामनवमी के रूप में मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री…

24GhanteOnline
April 5, 2025
2 min read

रामनवमी (Ram Navami) हिंदू धर्म का बहुत ही पावन और विशेष त्योहार है। हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी रामनवमी के रूप में मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम ने अयोध्या के राजा दशरथ की रानी कौशल्या के गर्भ से जन्म लिया था। भगवान राम के जन्मदिन के रूप में चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। साल 2025 में रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।

रामनवमी (Ram Navami) के दिन भगवान श्री राम का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि जो भी रामनवमी के दिन भगवा्न राम का पूजन करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास बना रहता है। इस बार रामनवमी ज्योतिष के लिहाज से भी बड़ी ही विशेष मानी जा रही है। क्योंकि राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र बन रहा है। इसे ज्योतिष शास्त्र में बड़ा ही विशेष माना गया है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा, धृति और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बनेगा। ऐसे में रामनवमी पर इस बार कुछ राशि के जातकों को भगवान राम की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशि वालों के बारे में।

मेष राशि


रामनवमी (Ram Navami) का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। मेष राशि के जातकों का आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। कारोबारी जातकों को कारोबार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय बढ़ सकती है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार में महौल अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि


रामनवमी (Ram Navami) का दिन कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। कर्क राशि वालों के नए काम की शुरुआत हो सकती है। परिवार की परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं। कारोबारी जातकों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिल सकते हैं।

धनु राशि


रामनवमी (Ram Navami) का दिन धनु राशि वालों के बहुत विशेष साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…